*ब्रेकिंग: शिवराजपुर
कानपुर नगर12अगस्त26*”भारत माता की जय” के नारों से गूंजा शिवराजपुर, हजारोंलोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*
कानपुर नगर* शिवराजपुर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयकारों के साथ यहां विशाल *विजय विश्व तिरंगा यात्रा* निकाली गई।
*हाथों में तिरंगा थामे निकले सैकड़ों लोग*
यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे रास्ते “झंडा ऊंचा रहे हमारा” के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की अलख जगा दी।
*तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक*
आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस और युवाओं में राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति को जागरूक करना है। तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह यात्रा देश के लिए जान देने वाले वीर शहीदों को याद करने के लिए निकाली गई।
इस अवसर पर विधायक राहुल बच्चा सोनकर, जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ब्लॉक प्रमुख शुभम वाजपेई, कैलाश कटियार, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप, अनुराग शुक्ला, बिरजू मिश्रा, दीपू शुक्ला, अनुभव त्रिवेदी ध्यानु ठाकुर दीपक सेगर, गौरव अग्निहोत्री, अश्विनी अग्निहोत्री, प्रदीप तिवारी, उमाशंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा पूरे शिवराजपुर क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश देती हुई सम्पन्न हुई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26 भक्ति की गंगा बही रामनगर में*जितेंद्र यादव ने किया श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन*
गोरखपुर12अगस्त26*शिवकुमार तिवारी की नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
अयोध्या12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें