देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बीती देर रात, राजपुर थाना क्षेत्र के जौहरी गांव में सघन चेकिंग के दौरान, पुलिस को ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या में शामिल संदिग्धों के बारे में सूचना मिली। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। दूसरे आरोपी का पीछा करने के दौरान, संदिग्ध ने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान, पुलिस की गोली लगने से आरोपी के पैर में चोट आई और वह घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके से आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। घटना की सूचना मिलते ही, वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और फील्ड यूनिट ने निरीक्षण किया।
SSP ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद काविश हुसैन त्यागी (जो मुठभेड़ में घायल हुआ) और सहारनपुर निवासी शांतनु त्यागी शामिल हैं।

More Stories
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,