लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
लखनऊ *कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया। फायदा उठाकर उसे छोड़ दिया। आज भी दलित और कमजोर तबका समाज के किनारे पड़ा है।
कांग्रेस दलित समाज को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि हमारे कार्यकर्ता दलित बस्तियों तक पहुंचें और उनके बीच जाकर काम करें। लगातार उनके साथ खड़े रहें।
पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाएगी कांग्रेस अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाती रही है। यूपी प्रदेश कांग्रेस ने फैसला लिया है कि इस जन्म जयंती को हम भव्य रूप से मनाएंगे।
जयंती की पूर्व संध्या पर 4 अप्रैल को एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में बाबू जगजीवन राम की बेटी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमारी मुख्य वक्ता होंगी। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रतनलाल दूसरे प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कांग्रेस के यूपी प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

More Stories
कानपुर नगर1अगस्ता26*KDA में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खेल! 6 पर FIR, जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क?
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*