kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
टोल प्लाजा की सर्विस रोड के दोनों तरफ अवैध रूप से दुकानदारो ने कर लिया था कब्जा
कोखराज कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के सर्बिस रोड में लगातार कब्जे की मिल रही शिकायत को संज्ञान लेते हुए टोल प्लाजा कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से सर्विस रोड पर दोनों तरफ अवैध तरीके से सालों से लग रही चाय पान की दुकानों को हटवाया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्विस रोड के दोनों तरफ दुकानों के अतिक्रमण से रोड पर जाम लग जाता था जिसके चलते आवागमन बाधित होता था और ट्रकों की लाइन लगने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी जिसकी जानकारी से टोल प्लाजा मैनेजर ने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था जिसको संज्ञान में लेकर पुलिस व टोल कर्मियों के साथ मिल कर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से लगाई गई लगभग 25 दुकानों को हटवाया गया जिससे कुछ दुकानदारो ने अपनी रोजी रोटी का हवाला देकर विरोध भी किया लेकिन लगते जाम को लेकर सख्त कार्यवाही कर सभी दुकानों को जेसीबी मशीन से हटवाया गया और सभी को चेतावनी भी दी गयी कि यदि अब यहाँ पर दुकान लगाया तो कड़ी कार्यवाही होगी दुकानों पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है कि सालों से अपनी रोजी रोटी के लिए छप्पर डाल कर जीवन यापन करने वाले दुकानदार अब क्या करेंगे दुकानदारो में इस कार्यवाही से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *ईद-उल-अज़हा से पहले- मुफ्ती जुबेर सिद्दीकी का बड़ा बयान
पूर्णिया बिहार 24 मई 26* साइबर माफिया का पर्दाफाश: टेलीग्राम पर API बेचने वाला मेरठ में धराया*
पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*