टोंक11सितम्बर*स्वच्छता पखवाड़े”के तहत मीनेश सेवा संस्थान, कुरासिया (टोंक) द्वारा बालापुरा बावड़ी गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकली
आज शिक्षा विभाग द्वारा घोषित”स्वच्छता पखवाड़े”के तहत मीनेश सेवा संस्थान, कुरासिया (टोंक) द्वारा बालापुरा बावड़ी गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगो को स्वच्छ रहने का संदेश दिया, इस मौके पर स्कूल परिसर से रैली को संस्था निदेशक डॉ. नरेश कुमार मीणा एवम प्रधानाध्यापक गोपाल बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली गांव के मुख्य मोहल्लों से नारो के माध्यम से सामुदायिक स्वच्छता,व्यक्तिगत स्वच्छता,खुले में शौच से मुक्ति,हाथ धुलाई,स्वच्छ पानी पीने का संदेश देती हुई गुजरी को वापस विद्यालय पहुंचे जहां स्कूली बच्चों की स्वच्छता पर नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चो को संस्था द्वारा शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में संस्था उपाध्यक्ष शिवजी राम शर्मा,अध्यापक बुद्धि प्रकाश जाट, रामस्वरूप गुजर,रमेश वर्मा,रामलाल सैनी मौजूद रहे !
# डॉ. नरेश कुमार मीणा#
निदेशक(सचिव),मीनेश सेवा संस्थान एनजीओ

More Stories
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें
नोयडा15जून26*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान, जेवर के किसान लखनऊ रवाना।