झांसी26जून24*ब्यूटी पॉर्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने वाले आशिक ने होटल में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
झांसी: ब्यूटी पॉर्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने वाले आशिक ने होटल में जाकर फांसी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मुरैना पुलिस ने दीपक की फोटो झांसी पुलिस को भेजी है। इस फोटो की पहचान झांसी पुलिस ने कर दी है। इस आधार पर झांसी पुलिस मुरैना रवाना हो गई है। मालूम हो कि दतिया के ग्राम बरगांय निवासी राजू अहिरवार की पुत्री काजल की शादी चिरगांव में तय हो गई थी। रविवार को शादी
बारात आने में थोड़ा समय था इसलिए काजल अपनी सहेलियों के साथ तैयार होने के लिए विवाह घर के पास स्थिंत एक ब्यूटी पार्लर में चली गई। रात 9.30 बजे एक युवक मोटर साइकिल से आया था। उसके हाथ में तमंचा था। मुंह पर रुमाल बांधें हुए था। उसने ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का कांच तोड़ा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया है। इसी बीच सिरफिरे आशिक ने काजल को सीने में गोली मार दी थी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ी थी। परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे थे। वहां उसकी मौत हो गई थी। बताया गया कि गोली लगाने वाला युवक काजल का प्रेमी था। वहीं नहीं चाहता था कि उसकी शादी कहीं और हो, इसलिए यह कदम उठाया।
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*