May 5, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी 30 नवंबर। के सी जैन स्कूल में बनी धर्म की अयोध्या नगरी गुरसराय।

झांसी 30 नवंबर। के सी जैन स्कूल में बनी धर्म की अयोध्या नगरी गुरसराय।

झांसी 30 नवंबर। के सी जैन स्कूल में बनी धर्म की अयोध्या नगरी गुरसराय।

पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में आज ज्ञान कल्याणक दिवस मनाया जा रहा है। बुधवार को ज्ञान कल्याणक दिवस पर आहार चर्या संपन्न हुई जैसे ही मुनि आदिनाथ स्वामी आहार चर्या के लिए निकले सैकड़ों की संख्या में नर नारी अपने सिर पर कलश रखकर के कोई हाथों में श्रीफल लेकर के कोई रत्न आभूषण लेकर के कोई गन्ने लेकर के बुनियादी कुमार के पढ़ मुनि श्री को पडगाहन के लिए पंक्ति होकर खड़े थे। कि आज मेरे चौके में आहार हो जाये, आज आहार कराने का सौभाग्य हस्तिनापुर के राजा श्रेयांश को प्राप्त हुआ। उनके चौके में मुनि आदि नाथ स्वामी के आहार संपन्न हुए। आज की आहार चर्या को देखकर सारा नगर श्रावक श्राविका भगवान को आहार देकर के अपने को धन्य मान रहे थे। आज आहार चर्या के पूर्व आचार्य श्री के चित्र का अनावरण, मुनि श्री को शास्त्र भेंट करने और मुनि श्री के पाद प्रक्षालन, दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य प्रमोद जैन, बोबी जैन वैरायटी परिवार को प्राप्त हुआ। दोपहर में भगवान की शमव शरण सभा में पूज्य मुनि श्री विरंजन सागर जी महाराज ससंघ शमवशरण सभा में विराजमान श्रावक श्राविका के शंकाओं का समाधान कर रहे थे। आज की धर्मसभा में पूज्य मुनि श्री विरंजन सागर जी महाराज ने कहा कि दीक्षा का मतलब है जहां संसार शरीर रोगों से विरक्त होना। जहां पर किसी प्रकार भी लोगों में इच्छा नहीं होना, शरीर से तप करना। तप से परमात्मा बनना है। पंचकल्याणक का मतलब होता है अपने का कल्याण करना और हमारे आचरण अच्छे होना चाहिए। क्योंकि इस भारत देश में व्यक्ति विशेष की पूजा नहीं पूंजी पंथ की पूजा नहीं व्यक्ति के आचरण की पूजा की जाती है। व्यक्ति के चरणों की नहीं आचरण की पूजा होती है। यही बात है कि संत संसार की हर वस्तु का त्याग करते हैं और जंगलों में जाकर साधना करते हैं। आदि राजा ने अपना राजपाट छोड़कर राजतिलक अपने पुत्र भरत चक्रवर्ती को राज दिया और बाहुबली को पूरनपुर का राज दिया और घर छोड़ दिया। बैराग को धारण किया जीवन की महत्ता अपने स्वयं व्यक्ति कर सकता है।
धर्म सभा में पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा प्रज्ञा पाठक, थाना अध्यक्ष गुरसराय ललितेश नारायण त्रिपाठी का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। श्रीष्ठी नगर में पधारे पंचकल्याणक महामहोत्सव के आयोजक प्रकाश चन्द्र जैन, विनोद जैन एवं प्रिंस जैन नुनार परिवार द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष मोदी चक्रेश जैन, पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र जैन, जिनेन्द्र जैन, राजेंद्र जैन, राजेश जैन, मिलाप जैन, प्रमोद जैन, सुजीत जैन, धन्य कुमार जैन एडवोकेट, शिखर चन्द्र जैन, सुकुमार चन्द्र जैन, श्रेयांश कुमार जैन, सुनील जैन डीकू, जितेन्द्र पटेल, मोहनीश अग्रवाल, मयंक बड़ोनिया, रामकुमार सिंह परिहार, संजीव जैन, सुमित जैन, सुकुमार चन्द्र जैन, राजीव जैन, अंकुर जैन, राजा जैन सहित आदि लोग शामिल रहे।

झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

About The Author

Taza Khabar