May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी मऊरानीपुर 4 अप्रैल 2024। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

झांसी मऊरानीपुर 4 अप्रैल 2024। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

झांसी मऊरानीपुर 4 अप्रैल 2024। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बख्तर निवासी राघवेंद्र रिछारिया पुत्र रामाधीन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि 10 मार्च को मेरे पुत्र के खिलाफ ग्राम के ही एक महिला एवं एक व्यक्ति ने योजनाबद्ध तरीके से घर आकर कहा कि तुम्हारा लड़का कहा है तब पुत्र अजय आ गया उसे झांसे में लेकर पुत्र से लिए गए रुपयों को वापस करने का झांसा देकर साथ ले गए लेकिन देर तक वापिस नही लौटने पर अपने चाचा को वहां भेजा तो देखा गया कि यहां पुलिस पहुंची हुई है तथा मेरा पुत्र अजय मृतक अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके घर से साथ ले जाने वालों ने मिलकर लड़के की हत्या की है। जिसका शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया। लेकिन मामला दर्ज नही किया गया। 31 मार्च को पुनः एक और प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया जिसमें आरोपी महिला एवं पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। लेकिन उपरोक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी एक माह बाद भी संबंधित कोतवाली पुलिस पुलिस नही कर रही है और न ही मुकदमे की विवेचना की जा रही है। एसपी को भेजे गए पत्र में मामले आरोपियों को गिरफ्तार तथा विवेचना करने की मांग की गई है।

संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आजतक झांसी।

Taza Khabar