झांसी मऊरानीपुर 4 अप्रैल 2024। नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री बन कराने की मांग।
ग्रामीणों क्षेत्रों में नशीले मादक पदार्थो की बिक्री दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सहज रूप मे नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो जाने से सबसे ज्यादा आजकल के युवा वर्ग इसको सेवन करने लगे है। शिकवा शिकायतें होने के बाद भी संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। यैसा ही एक मामला नयागांव से सामने आया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दर्ज कराई है। लहचूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नयागांव निवासी खूबचंद राजपूत पुत्र नाथूराम ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम के दो भाइयों द्वारा गांजा की बिक्री खुलेआम की जा रहा है। गांव में आसानी से नशीला पदार्थ उपलक्ष्य होने से इसकी गिरफ्त में सबसे ज्याद युवा पीढ़ी फसती जा रही है। भेजे गए पत्र में अवैध तरीके से नयागांव, बरुआमाफ, धायपुरा, बसरिया में हो बिक्री पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आजतक झांसी।
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये