April 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी, मऊरानीपुर 4 अप्रैल 2024 ग्राम हरपुरा में एक पखवाड़े से नलों में नही आ रहा पानी की शिकायत करते ग्रामीण।

झांसी, मऊरानीपुर 4 अप्रैल 2024 ग्राम हरपुरा में एक पखवाड़े से नलों में नही आ रहा पानी की शिकायत करते ग्रामीण।

झांसी, मऊरानीपुर 4 अप्रैल 2024 ग्राम हरपुरा में एक पखवाड़े से नलों में नही आ रहा पानी की शिकायत करते ग्रामीण।

क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन की हर जल नल योजना परवान नही चढ़ पा रही है। जिससे अनेक ग्रामों में ग्रामीणों को पीने की पानी कि किल्लत से हर रोज दो चार होना पड़ रहा है। जबकि जल जीवन मिशन योजना सरकार के द्वारा जल संकट को दूर करने के लिए हर घर नल हर घर जल योजना के अंतर्गत क्षेत्र के 32 गांवों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू रखने के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। तो वहीं पानी की सप्लाई भी कुछ अंचलों में शुरू भी कर दी गई थी। फिर भी ग्रामीणों को सहज रूप में पीने का पानी उपलब्ध नही हो रहा है। मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हरपुरा में एक पखवाड़े से पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। तो वही पंचमपुरा में उंचाई वाले मुहल्लों में पानी की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रही है। तथा अनेक मुहल्लों में अभी भी पाइप लाइन नही बिछाई गई है जिससे ग्रामीण दूर पीने के पानी की जुगत कर रहे है। ग्राम पंचायत हरपुरा निवासी पन्नालाल, विपिन, रामगोपाल, हीरालाल कुशवाहा किशोरीलाल, रमेश श्रीवास आदि ग्रामीणों ने बताया कि हमारे मुहल्ले में पिछले 15 दिनों से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत पानी की सप्लाई ठप्प पड़ी हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर के अलावा कार्यदाई संस्था को प्रार्थना पत्र के माध्यम से लिखित में भी अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नही किया जा रहा। जिससे ग्रामीणजनों की दिनचर्या के कार्यो के लिए पीने का पानी नही मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही जानवरों के लिए पानी का संकट खड़ा हो रहा है। जिससे ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। इसी तरह से ग्राम पंचायत खिलारा के अनेक मुहल्लों में पानी की सप्लाई नही नही पहुंचने से नल दो महीने से शो फीस बनकर रह गए है। ग्राम पंचायत धायपुरा में लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता के मुहल्ले के अलावा धायपुरा नयागांव संपर्क मार्ग को घनेद्र यादव के मुहाल में लगे नलों में भी पानी नही निकल रहा है जबकि प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच हो जाने के बाद भी समस्या लगातार बनी हुई है। बसरिया गांव में जगह-जगह नलों में टोंटियां नही लगी होने से पानी बेकार में मुहल्लों में बहता रहता है। इस संबंध में जल जीवन मिशन से जुड़े संस्था के अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि कुछ गांवों में समस्या हो रही है जिससे सूधारने का प्रयास किया जा रहा है।

संवाददाता सुरेन्द्र खिलारा द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

Taza Khabar