झाँसी16अक्टूबर*पीडब्ल्यूडी विभाग के संपर्क मार्ग पर खड़ी झाड़ियां वाहन चालक परेशान।
पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आने वाले संपर्क मार्गो की सड़कों पर बारिश के चलते झाड़ियों के झाड़ इतने बढ़ गए है कि परसारा से लेकर हरपुरा, पंचमपुरा तक पठा से ढ़करवारा एवं कदौरा से लेकर भानपुरा, खकौरा,बिरगुआं कुअरपुरा आदि संपर्क मार्ग के दोनों ओर की पटलियों झांड झककडों से सड़क मार्ग तक फैली होने से आने जाने वाले वाहन चालकों को यातायात में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारी से झाड़ झककडों को छटवाए जाने की मांग की है जिससे सड़क पर होने वाली दुघर्टना पर कुछ हद तक रोक लग सके। वही ग्राम पंचायत खिलारा, भण्डरा, देवरीघाट के बीचोबीच से निकले झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के जिम्मेदार अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों की अनदेखी के चलते उपरोक्त ग्रामों के ग्रामीणों ने अपने अपने दरवाजों के सामने मिट्टी डालकर ऊंचा कर लिया है जिससे सरकारी सड़क की रोड़ नीची हो जाने से नापदानों एवं बरसाती पानी सड़क के बीचोबीच भर रहा है। इससे पहले पानी की निकासी के लिए संबंधित विभाग द्वारा नालियां काटी जाती थी। लेकिन कुछ वर्षो से विभाग की अनदेखी से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही जल जमाव होने लगा है। फिर भी इस ओर ध्यान नही जा रहा है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*