झाँसी10अक्टूबर*बारिश से ग्राम बरुअमाफ एवं देवरीघाट में फसलें हुई जलमग्न।
झांसी 10 अक्टूबर 2022 । सोमवार की दोपहर में हुई अधिक वर्षा से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वही मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी एवं कटी राखी मूंगफली, उर्द, तिली की फसलों में सर्वाधिक नुकसान हो जाने से क्षेत्र के ग्रामों के किसान चिंतित एवं परेशान है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरीघाट निवासी युवा किसान हरपाल सिंह ने बताया की सोमवार की दोपहर में अचानक हवा के साथ तेज बारिश होने से मूंगफली के खेत जलमग्न हो जाने गए जिससे मूंगफली की फसल को नुकसान होने से आर्थिक क्षति पहुंची है। वही ग्राम बरुआमाफ निवासी रामकुमार कुशवाहा एवं ओमशंकर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया की हाल ही में जिला पंचायत विभाग के ठेकेदार द्वारा पक्की सड़क हम लोगों के खेतों के बीचों बीच बना देने से तथा पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नही कराए जाने से खेतों में उखड़ी पड़ी मूंगफली की फसल डूब गई तथा उसमें से कुछ बह भी गई। जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। युवा किसान ने बताया की जब सड़क बन रही थी तभी पानी की निकासी के लिए रास्ता दिए जाने की मांग की गई लेकिन इस ओर ठेकेदार द्वारा ध्यान नही दिये जाने से हम लोगों की हजारों रुपए की फसल बर्बाद हो गई है। अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसलों का तहसील प्रशासन द्वारा मौका मुआयना कराकर देवीय आपदा राहत कोष से सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है। इसी प्रकार खिलारा, बसरिया, भण्डरा, देवरीघाट, नयागांव, बरुआमाफ, धायपुरा, कदौरा,हरपुरा, पंचमपुरा, पठा, ढ़करवारा, घाटकोटरा, पुरवा, भानपुरा, कुअरपुरा, खकौरा , बिरगुआं, मथूपुरा आदि ग्रामों में भी अधिक बारिश से खरीफ फसलों में सर्वाधिक नुकसान हुआ है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए