बैतूल मध्यप्रदेश 25 नवम्बर 26* बैतूल की रहने वाली सिविल जज रहीं प्रखर जैन अब जैन साध्वी बन गई हैं।
बैतूल *सिविल जज रहीं प्रखर जैन अब जैन साध्वी बन गई हैं। बैतूल की रहने वाली प्रखर जैन ने लंदन से पढ़ाई की थी। इसके बाद वह न्यायिक सेवा में आईं। पिता का सपना था कि हमारी बेटी जज बने।
उस सपने को प्रखर ने पूरा किया। सिविल जज के रूप में चयन के बाद पहली पोस्टिंग भोपाल में मिली थी लेकिन सामने आ रहे तलाक के केसों को देखकर सांसरिक जीवन से मोह भंग हो गया। इसके बाद प्रखर जैन ने वैराग्य को चुन लिया।
अदालत में उनके सामने लगातार पारिवारिक विवादों के केस आ रहे थे। यह देखकर वह सोच में पड़ गईं। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले रिश्ते कुछ महीनों और सालों में टूट रहे थे।
इसी दौरान प्रखर श्री जैन ने वैराग्य की राह पर जाने का फैसला किया। साथ ही छह महीने की नौकरी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

More Stories
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखीमपुर खीरी 25 नवम्बर 26*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
हल्द्वानी25 नवम्बर 26*बनभूलपुरा में सड़क का डामर उखड़ने का मामला*