चित्रकूट17अप्रैल*जनपद चित्रकूट में नो-एण्ट्री सम्बन्धित आवश्यक सूचना*
चित्रकूट सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद में सुबह 06.30 बजे से शहर के अन्दर पूर्ण रुप से भारी वाहनों की नो-एण्ट्री लागू की गयी है । इस नो-एण्ट्री में बांदा की ओर से आने वाले वाहनों को बेडी पुलिया से आगे खुटहा पर, राजापुर की ओर से आने वाले वाहनों को लोढ़वारा मोड पर, प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों को खोह पर तथा देवांगना घाटी की ओर से आने वाले वाहनों को कलेक्ट्रेट के आगे रोका जायेगा । दिन में खाली वाहनों के लिये राजापुर रोड लोढवारा मोड से दोपहर 02.30 बजे से 03.00 तक तथा प्रयागराज रोड खोह से 03.00 बजे से 03.30 बजे तक नो-एण्ट्री खोली जायेगी । रात्रि में समय 09.30 बजे से राजापुर रोड स्थित लोढ़वारा नो-एण्ट्री खोली जायेगी, रात्रि 10.00 बजे कलेक्ट्रेट के आगे देवांगना रोड की नो-एण्ट्री खोली जायेगी, प्रयागराज रोड स्थित खोह नो-एण्ट्री रात्रि 10.30 बजे तथा बांदा रोड स्थित खुटहा नो-एण्ट्री रात्रि 11.00 बजे खोली जायेगी ।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,