चित्रकूट15जून23*थाना मारकुण्ड़ी ,थाना बहिलपुरवा, एवं थाना पहाड़ी की महिला बीट आरक्षियों ने बीट क्षेत्र में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरुक किया*
*महिलाओं को बताया कि उनके साथ हो रहे उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो*’’
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत थाना मारकुण्डी की महिला बीट आऱक्षी शिवानी गौर एवं महिला आरक्षी मोहिनी गौर द्वारा ग्राम छेरिहा खुर्द में, थाना बहिलपुरवा की महिला बीट आरक्षी गुडिया ने बीट क्षेत्र के ग्राम भोला का पुरवा में तथा पहाड़ी की महिला बीट आरक्षी रानी देवी एवं महिला आरक्षी रेखा देवी द्वारा ग्राम चौरा में महिलाओं/बालिकाओं के साथ महिला चौपाल आयोजित की गयी । इन महिला चौपालों में महिला बीट आरक्षियों ने महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हे जागरूक किया गया तथा शासन के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के पम्पलेट्स वितरित किये गए ।
महिलाओं/बालिकाओं को बताया गया कि उनके साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’’ जिससे उनके साथ हो रहे उत्पीड़न को रोक जा सके । महिलाओं/बालिकाओं को गुड-टच, बैड-टच के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुये बताया गया कि अक्सर छोटे-छोटे बच्चों को हमारे जानने वाले ही बैड-टच करते हैं और हम समझ नहीं पाते, इसके सम्बन्ध में खुलकर बतायें तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें ।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*