चित्रकूट 23 मार्च*CO मऊ द्वारा थाना बरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षक किया गया
तथा विवेचकों का अर्दली रुम कर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट आज दिनाँक-23.03.2023 को क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल द्वारा थाना बरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा थाना कार्यालय में रजिस्टरों का अवलोकन कर अद्यावधिक करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं महिला हेल्प डेस्क में आगन्तुक रजिस्टर का अवलोकन कर डियूटी में नियुक्त महिला आरक्षी को आवश्यक निर्देश दिए । महोदय द्वारा थाना कार्यालय, बैरिक, भोजनालय एवं परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना बरगढ़ के विवेचकों का अर्दली रुम किया गया । अर्दली रुम में विवेचकों से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये, विवेचना के लम्बित रखने का कारण पूंछा गया तथा लम्बित विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ से योगेश कुमार तिवारी तथा थाना बरगढ़ के अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे ।
More Stories
लखनऊ 4 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरदोई4 अक्टूबर 26*-बिलग्राम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौके पर मौत, पुत्री गंभीर*
कौशाम्बी 4 अक्टूबर 26*लॉर्ड बुद्धा कप सीजन-4 के फाइनल में मुख्य अतिथि रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर*