चित्रकूट 12 मई* पुलिस टीमों द्वारा बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की चेकिंग की गयी
संवाददाता – चित्रकूट से व्यूरो चीफ़ संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
चित्रकूट 12 मई* चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बैंक/वित्तीय संस्थानों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बैंक सुरक्षा रजिस्टर को चेक किया गया एवं डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिये एवं सतर्कतापूर्वक डियूटी करने हेतु बताया गया । बैंक में लगे अलार्म/सायरन, सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर चेक किया गया कि सही प्रकार से कार्य कर रहे है या नही तथा शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा सम्बन्धी वार्ता की गयी । परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को परिसर से बाहर कर निर्देश दिये गये ।

More Stories
अबोहर पंजाब30जून26*श्री शिव मंदिर व्हाईट टैम्पल में हर रोज शाम को लगता है लंगर
रोहतास30जून26*85 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल: NH-19 शिवसागर पुल पर भरा घुटनों तक पानी | जॉइंट से टपका पानी,
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*