कौशाम्बी 12 मई* पुलिस ने जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार
संवाददाता – कौशाम्बी से व्यूरो चीफ़ यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
कौशाम्बी 12 मई* पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा वांछित व वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश में थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा जिला बदर अभियुक्त श्रीकांत उर्फ राजा तिवारी पुत्र राजेंद्र प्रसाद तिवारी कोरीपुर को गिरफ्तार किया गया । राजा तिवारी को जिला मजिस्ट्रेट कौशाम्बी ने आदेश दिनाँक 27 फरवरी को छः माह के लिए जिला बदर का आदेश दिया था।आदेश का उल्लंघन करते हुए वह घर रह रहा था।मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे कोरीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने के कारण उस पर उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी अधिनियम का मुक़दमा पंजीकृत कर, विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।जिला बदर की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जनार्दन सिंह व आरक्षी रितेश मौर्या और मोहित कुमार सामिल रहे।इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया ।

More Stories
मथुरा 13 मई 26*डिप्टी सीएम द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक*
कानपुर नगर13मई26*ब्लॉक प्रमुख की प्रेरणा से सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य संपन्न
हल्द्वानी13मई26*कुमाऊँ लीची के बाग की आड़ में चरस का खेल 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार*