चंडीगढ़23जुलाई26*हरियाणा के 4400 कंप्यूटर फैकल्टी-लैब अटेंडेंट को बड़ी राहत:कल तक जारी होगी 2 माह की रुकी सैलरी, शिक्षा निदेशालय का DDO पर सख्त रूख*
*हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर फैकल्टी और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के लिए राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अप्रैल और मई 2026 का लंबित मानदेय जारी करने को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) और स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं डीडीओ (DDO) को सख्त निर्देश जारी किए हैं।*
*निदेशालय की ओर से 22 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि बजट उपलब्ध होने और पहले भी निर्देश जारी किए जाने के बावजूद कई स्कूलों में अब तक अप्रैल और मई का भुगतान नहीं किया गया है। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 जुलाई 2026 तक हर हाल में वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं।*
*विभाग ने स्पष्ट किया है कि वेतन जारी होने के बाद कर्मचारियों का डेटा हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉयी (Security of Service) Act, 2024 के तहत निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही OTP वेरिफिकेशन सहित सभी औपचारिकताएं 31 जुलाई 2026 तक पूरी करना अनिवार्य होगा*
*देरी हुई तो होगी कार्रवाई*
*निदेशालय ने आदेश में चेतावनी दी है कि यदि वेतन जारी करने या अन्य औपचारिकताओं में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही हुई तो संबंधित प्रधानाचार्य और डीडीओ को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।*

More Stories
जबलपुर 10 सितंबर 26*महिला अधिकारी पर ऑफिस में हमला, पत्नी के खिलाफ चल रही जांच से भड़का था युवक*
सहारनपुर 10 सितंबर 26*गोगा पीर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया निरीक्षण
बांदा 10 सितंबर 26*विधायक अब्बास अंसारी की बांदा में हुई पेशी*