[03/10, 5:51 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *ग्रामसभा कादीपुर में जलजीवन मिशन के अंतर्गत रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक*। कर्नलगंज गोंडा। तहसील मुख्यालय अन्तर्गत विकासखंड कर्नलगंज के ग्राम पंचायत कादीपुर में जलजीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामप्रधान जयप्रकाश सिंह की अगुवाई में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड कर्नलगंज के ग्राम सभा कादीपुर में सर्वार्थ सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के जल जीवन मिशन हर घर जल हर घर नल के अन्तर्गत ग्राम वासियों की सामुदायिक पुरूष व महिलाओं की उपस्थिति में संयुक्त बैठक एवं विलेज एक्शन प्लान के माध्यम से ग्रामवासियों को जलजीवन मिशन के बारे में जागरूक किया गया और ग्रामवासियों से सहमति ली गई कि ग्राम पंचायत में पानी की टंकी लगाई जाय। जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने अपनी सहमति प्रदान की। वहीं ग्राम पंचायत के प्रधान जयप्रकाश सिंह की अगुवाई में बच्चों की स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम को संस्थान के ब्लाक कोआर्डीनेटर सोनू कुमार,राजन कुमार मिश्र द्वारा कराया गया।
[03/10, 5:51 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *थानाध्यक्ष कटरा बाजार का स्थानांतरण, सुधीर सिंह को मिली कटरा बाजार की कमान*
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा विभाग में फेरबदल कर तीन लोगों को स्थानांतरित किया गया है जिसमें अभी बीते पखवारे में ही थाना कटरा बाजार में तैनात किये गये सदानंद पाण्डेय को खरगूपुर भेजा गया है वहीं पुलिस अधीक्षक के वाचक रहे सुधीर कुमार सिंह को कटरा बाजार की कमान सौंपी गई है।

More Stories
अमरोहा23जुलाई26*रीलबाज तीन सगी बहनों ने कैमरामैन से शादी की:* मंदिर में सात फेरे लिए,
आगरा23जुलाई26*आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के वर्ष 2021 के चर्चित फैक्ट्री संचालक नरेश कुमार हत्याकांड में दोषियों को जुर्माना के साथ आजीवन कारावास
लखनऊ23जुलाई26*लखनऊ-सचिवालय परिसर में बनेगा आधुनिक फुट ओवरब्रिज।*