गोण्डा17दिसम्बर*एम्बुलेंस की टक्कर से अधेड़ की मौत,परिजनों में मचा हाहाकार*
गोण्डा। जनपद के थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत धर्मनगर चौराहे पर गुरुवार को एक एम्बुलेंस द्वारा करीब 45 वर्षीय अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिये जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र परसपुर के धर्मनगर चौराहे के पास की है, जहां रामदल बारी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी धर्मनगर कटैला से साइकिल पर मौरंग लादकर अपने घर जा रहा था कि तभी गोंडा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एम्बुलेंस ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे धर्मनगर निवासी रामदल बारी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जिसकी खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दिया। जिससे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुऐ पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया और एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*