May 6, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोंडा 30 जनवरी* यूपी आजतक से खास खबरें

गोंडा 30 जनवरी* यूपी आजतक से खास खबरें

[1/30, 6:14 PM] +91 91258 42004: *अजय सिंह को कर्नलगंज से भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर महिला मोर्चा मण्डल की अध्यक्ष ने किया स्वागत*

 

कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज 298 सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा अजय कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रिचा पाण्डेय ने स्वागत किया है। इस संबंध में महिला मोर्चा मण्डल की अध्यक्ष रिचा पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि अजय सिंह एक योग्य प्रत्याशी है। वहीं सर्वे के दौरान योग्यता को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुये अजय कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने का सफल एवं स्वागत योग्य निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास की बहुत से योजनाऐं संचालित करके लोगों को लाभ दिया है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र वादी सोंच के लोगों की पार्टी है। जनता के द्वारा किये गए मतदान से भारतीय जनता पार्टी इस बार पुनः उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी ।

[1/30, 6:14 PM] +91 91258 42004: *परसपुर क्षेत्र में भौरीगंज घाट जाने वाली सड़क तालाब की शक्ल में तब्दील,आवागमन दूभर*

 

कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। उत्तर प्रदेश में सत्ता सीन योगी सरकार द्वारा जहां एक तरफ जनता को विकास का सपना दिखाया जा रहा है और बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन वास्तव में धरातल पर विकास ना होकर मात्र कागजों तक सीमित होकर रह गया है। वहीं सरकार के दावों की पोल खोलती हुई ठीक उसके विपरीत असली तस्वीर धरातल पर कुछ और ही है। जिसका जीता जागता उदाहरण परसपुर क्षेत्र के भौरीगंज में स्थित भौरीगंज घाट जाने वाली सड़क से देखा जा सकता है जो तालाब की शक्ल में तब्दील हो गई जिसकी हाल खबर लेने वाला कोई नहीं है और अपनी बदहाली पर आंसू बहाते हुए मरम्मत या पुनर्निर्माण की बाट जोह रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं विकास खंड मुख्यालय परसपुर से मात्र छह किलोमीटर दूरी पर स्थित भौरीगंज बाजार की,जहां करीब डेढ़ दशक पूर्व भौरीगंज घाट तक जाने वाले मार्ग का डामरीकरण हुआ था। जिससे आवागमन सुगम होने से बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में काफी प्रसन्नता हुई थी। वहीं दिन बीतते गये और सड़क उजड़ती गई लेकिन विकास का सपना दिखाने वाले लोगों को यह सड़क नजर नही आई। जिससे अब सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। सामान्य दिनों या बारिश के समय यहां सड़क पर चलना आसान नही है। सड़क के बदहाल स्थिति में होने से लोग मजबूरन गड्ढे से होकर वाहन से आवागमन करते हैं जबकि साइकिल सवार व पैदल यात्री सड़क छोड़कर लोगों के दरवाजे से होकर आ जा रहे हैं और गड्ढे में गिरकर चोट खाने का भी भय बना रहता है। बताते चलें कि यहां अच्छे कपड़ा पहनकर निकलना खतरे से खाली नही है। यहां जनकवि अदम गोंडवी जी कि यह लाइन सटीक बैठती हैं कि *”तुम्हारे कागजों में गांव का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूंठे है और दावा किताबी है।”* यही नहीं थोड़ी सी चूक लोगों का कपड़ा खराब करने के साथ ही चोटिल भी कर सकती है। उक्त संबंध में भौरीगंज की ग्राम प्रधान राबिया व उनके प्रतिनिधि सोएब आलम उर्फ सुग्गू का कहना है कि करीब 15 वर्षों पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था। तब से आज तक किसी ने मुड़कर देखा तक नही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत से यह सड़क नही बनाई जा सकती। इसके निर्माण के लिये जिम्मेदार लोगों से कहा गया मगर अभी तक किसी ने ध्यान नही दिया जिससे सड़क जिम्मेदार लोगों की उपेक्षा का शिकार है। उस्मान कुरेशी, उमाशंकर सिंह, हवलदार सोनी, यूनुस रायनी,जालिम कुरेशी, भगोले कुरेशी आदि तमाम लोगों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

[1/30, 6:14 PM] +91 91258 42004: *अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे*

 

(कार सवारों को आई मामूली चोटें, बाल-बाल बचे )

 

कर्नलगंज,गोण्डा । कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के भंभुआ चौकी अन्तर्गत भुलियापुर के पास बीती रात्रि एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ओ० एन० पाण्डेय नर्सिंग होम गोण्डा के कर्मचारी कार द्वारा लखनऊ जा रहे थे। रात्रि में भीषण कोहरे के कारण भुलियापुर के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार में बैठे तीन लोगों को मामूली चोटे आईं और सभी लोग सकुशल बच गये। लेकिन दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं दुर्घटना की सूचना पर पहुँची भंभुआ चौकी पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

About The Author