May 17, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 30 जनवरी**जरूरतमंद छाया के घर पहुंचकर विवाह में मदद की*  

औरैया 30 जनवरी**जरूरतमंद छाया के घर पहुंचकर विवाह में मदद की*  

*जरूरतमंद छाया के घर पहुंचकर विवाह में मदद की*

*परिवारीजनों के चेहरे खिले व राहत महसूस की*

 

*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित ग्राम-दौलतपुर, औरैया निवासी दिनेश कुमार कुशवाहा जोकि और अस्वस्थ रहते हुए मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं, उनकी लाडली पुत्री कु. छाया का शुभ विवाह चि. आनन्द सागर निवासी-परजनी कानपुर देहात द्वारा दिनांक 5 फरवरी 2022 को ग्राम- दौलतपुर से होना निश्चित हुआ है, उन्होंने औरैया नगर के प्रमुख समाजसेवी संगठन विचित्र पहल, औरैया के सम्मानित सदस्यों को अपनी बेटी के विवाह में आमंत्रित कर यथासंभव सहयोग की अपील की थी, समिति के सदस्यों ने दानवीरों के सहयोग से विवाह दिवस से पूर्व आज दिनांक 30 जनवरी 2022 दिन रविवार को दोपहर 2 बजे जरूरतमंद छाया के घर पहुंच कर उसको साड़ी, कपड़े, बर्तन, पंखा, प्रेस, पायल, बेडशीट, बिछिया, प्रेशर कुकर, 51 स्टील के बर्तनों से युक्त डिनर सेट, पुडिंग सेट, डबल बेड कंबल, श्रंगार सामग्री आदि गृह उपयोगी वस्तुएं व आर्थिक मदद भेंट की, समिति द्वारा भरपूर सहयोग पाकर जरूरतमंद परिवारीजनों के मन में खुशी की लहर थी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों की मदद करने में समिति का सदैव योगदान रहा है, जरूरतमंद लोगों की मदद करने में शाखा के सदस्यों को स्वयं भी हृदय से आत्मिक प्रसन्नता की अनुभूति होती है, समिति द्वारा अब तक शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की 45 आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लड़कियों की शादी में यथासंभव मदद की जा चुकी है, जरूरतमंदों के लिए यह जनहित की सेवा अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनन्द गुप्ता (डाबर), राकेश गुप्ता बैंक वाले, संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार (हीरू), सभासद छैया त्रिपाठी, आदित्य पोरवाल, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता, अजय पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, अर्पित गुप्ता, दीपक सोनी, सतीश पोरवाल, आदित्य लक्ष्यकार, महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता गुप्ता, संरक्षक मीरा गुप्ता, कोषाध्यक्ष क्षमा सोनी, एकता गुप्ता, रिंकी गहोई, लक्ष्मी वर्मा, सीता पोरवाल, संगीता भदौरिया आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.