*गुजरात24सितम्बर23* हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, कई बोगी चपेट में, यात्री नीचे उतरकर भागे
गुजरात के वलसाड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां छीपवाड में हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। यह आग तिरुचिरापल्ली-श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस में लगी । बताया जा रहा है कि आग पहले जेनरेटर में लगी, फिर यह तेजी से बोगियों की तरफ फैलने लगी। इसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में ट्रेन को रोका गया। फिर सभी यात्रियों को तेजी से नीचे उतारा गया। यात्रियों में डर साफ दिख रहा था। कुछ यात्री ट्रेन के पास से भागते भी दिखे▪️
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें