गाजीपुर02जून25**बीएड परीक्षा में नकल करते सात छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट**
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 02 जून 2025 को भी संपन्न
हुई। इस दौरान नकल करते हुए पकड़े गए सात छात्र-छात्राओं को रिस्टीकेट कर दिया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1509 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1476 उपस्थित रहे और 33 अनुपस्थित। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने कड़ी निगरानी की। इस बीच, अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए सात छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सातों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया है।
परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नकल के प्रयासों ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने नकलचियों के दहशत का माहौल बना का विषय बना हुआ है।

More Stories
बांदा 3 जुलाई 26*मवई बुजुर्ग के झण्डा देवी मंदिर मार्ग की हालत जर्जर, ग्रामीणों ने की सुधार की मांग*
रोहतास ३ जुलाई २६ * TET की अनिवार्यता पर बवाल: रोहतास के 25 साल पुराने शिक्षकों पर मंडराया संकट | प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद मनोज राम भारती को सौंपा ज्ञापन | मॉनसून सत्र में उठेगा मुद्दा
बांदा 3 जुलाई 26*गुलाब वर्मा बने बसपा के नए जिलाध्यक्ष, अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब को दी पुष्पांजलि*