खेरवाड़ा06अप्रैल*50 युनिट स्वैच्छिक रक्तदान
————-
खेरवाड़ा,6अप्रेल । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व युवा कांग्रेस विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ब्लाक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा के सभागार में आयोजित किया गया ।
विधायक डॉ परमार ने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह वर्धन किया । युवा कांग्रेस विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के अध्यक्ष रवि भावा के अनुसार इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 युवाओं ने रक्तदान किया ।
शिविर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, महासचिव मोहनलाल औदिच्य, प्रेम कुमार मीणा, अब्दुल रज्जाक मकरानी, प्रदीप भणात, बाबूलाल ननोत, योगेश कलाल, डॉ लोकेश बसेर,अजय डामोर, नफीसा बानो,पिन्टु मीणा, सुनील डामोर, लक्ष्मण डामोर, हेमन्त डामोर, मोहसिन मकरानी, शान्ति लाल विहात,खालिद मकरानी, चन्दु लाल मीणा, संजय पंचाल,शिव अहारी, सरफराज खान, इस्माइल मकरानी,, विशाल भण्डार,अनिल भणात,संजय चौहान,जयेश सालवी,मनोज कुमार मीणा, विकास अहारी,, राकेश मीणा उपस्थित थे ।
विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार का जन्म दिवस सात अप्रैल को खेरवाड़ा में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*