कौशाम्बी6अक्टूबर25*पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से नगर पालिका ने किया छात्राओं को जागरूक*
*कौशाम्बी* मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, मंझनपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन एवं समान अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम में बच्चों ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतिभागियों को मिशन शक्ति अभियान की महत्ता से अवगत कराया गया तथा यह संदेश दिया गया कि समाज में महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षा प्रदान करना सभी की जिम्मेदारी है इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें