कौशाम्बी30नवम्बर23*बालिका को ले जाने वाले आरोपी की चार दिन से थाने में हो रही मेहमान बाजी*
*कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 24 नवंबर को नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में रामू पुत्र कुद्दर के विरुद्ध पिपरी थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 306 सन 2023 धारा 363 366 में दर्ज करने के बाद बालिका को भगाने के आरोपी रामू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी धीरे-धीरे 4 दिन बीत गए लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश नहीं किया है बालिका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में लगातार समझौते का दबाव बना रही है पीड़ित परिजनों की माने तो बालिका को भगा कर ले जाने वाले आरोपी युवक का समर्थन चौकी पुलिस कर रही है और उसे इस मामले में क्लीन चिट देने की थाना चौकी पुलिस ने पूरी योजना बना ली है सवाल उठता है कि चार दिनों से गिरफ्तार मुकदमे के नामजद आरोपी को पुलिस ने अदालत में क्यो नहीं भेजा है यह पुलिस कानून का खुला उल्लंघन है थाना और चौकी पुलिस किस तरह से मनमानी पर उतारू है यह इसका जीता जागता उदाहरण है परिवार के लोगों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए बालिका को ले जाने वाले आरोपी को जेल भेजने और मामले में लीपा पोती के जुगाड़ में लगी चौकी पुलिस पर कार्यवाही की मांग की है
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26* पूर्णिया में शराब माफियाओं का नया पैंतरा फेल: बिना नंबर की ब्रांड न्यू गाड़ी से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त, जलालगढ़ में फिल्मी पीछा कर एक धराया
पूर्णिया 3 नवम्बर 2026 *पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: DM अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*