कौशाम्बी3अक्टूबर23*जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जनजागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर तक निकाली गयी। रैली में बेसिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं, माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं एवं आशा कार्यकत्री आदि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सच्चिदानन्द यादव एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ0 अनुपमा मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
जनपद में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक संचालित किया जायेंगा, जिसके अन्तर्गत जनपदवासियों को मच्छरों से बचाव एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के विषय में जागरूक किया जायेंगा। मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवानें, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करनें, मच्छररोधी उपाय अपनाने अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देंने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखनें, पूरी बॉह वाली कमीज पैन्ट और मोजे पहननें, घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों आदि को साप्ताह में खाली कर सुखाने एवं गड्ढ़ों में जहॉ पानी इकट्ठा हो, उसे मिट्टी से भर देंने आदि के प्रति जागरूक किया जायेंगा। इसी प्रकार संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों में जलजमाव रोंकने एवं नियमित सफाई करने, जानवर बाडे़ घर से दूर रखने, जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करने, चूहे छछूंदरों से बचनें, पीने के लिए इण्डिया मार्का.2 के पानी का प्रयोग करने, खाने से पहले साबुन से हॉथ धोनें, खुले में शौच न करने तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने एवं बच्चों को जे0ई0 के दोनों टीके लगवाने आदि के प्रति भी जागरूक किया जायेंगा दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकत्री दिनांक 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 के बीच हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव तथा इसके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति जागरूक करेंगी। इसकें साथ ही डेंगू फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार एवं क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों की खोज कर जांच एवं उपचार के लिए सूची बनायेंगी।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें