कौशाम्बी 11 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी चायल ने ग्राम घोसिया में भूमि विवाद की 05 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
*कौशाम्बी* उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम घोसिया में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया कैम्प में ग्राम की गाटा संख्या 749 पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया। गाटा संख्या 883 की पैमाइश कर शिकायतकर्ता को आवंटित भूमि चिन्हित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता अफसार अहमद एवं इरसार अहमद की खतौनी में नाम शुद्ध करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करा दिया गया है। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*