अनूपपुर 11अप्रैल 26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी का पूरा हक –सांसद हिमाद्री सिंह
11-14 अप्रैल तक मुंबई – हैदराबाद महिला संसद मे होंगी शामिल
अनूपपु्र (ब्यूरो राजेश शिवहरे) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश भर मे लागू होने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम वास्तव मे देश की आधी आबादी को पूरा हक देने वाला अधिनियम है। दशकों तक पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक नहीं दिया गया। लेकिन अब केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को उनका पूरा हक देने की प्रतिबद्धता पूरी की जा रही है।
शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री श्री मोदी का महिला सशक्तिकरण के लिये ऐतिहासिक कदम है। इससे देश मे नारी समाज को आगे बढने, आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास मे कदम से कदम मिला कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।
सांसद श्रीमती सिंह 11 से 14 अप्रैल तक मुंबई और हैदराबाद में आयोजित होने वाले संसद की महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति की बैठक में शामिल होने के लिये मुंबई में हैं ।
मुंबई मे उन्होंने पेट्रोलियम कंपनियों,फर्टिलाइजर कंपनियों, बैंक , एलआईसी, सीएसआईआर और आईआईजी इत्यादि के साथ महिलाओं के अधिकारों, उनके समुचित प्रतिनिधित्व और लैंगिक उत्पीड़न पर चर्चा में हिस्सेदारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे लागू होने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 लोकसभा, राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करने वाला ऐतिहासिक कानून है। यह नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिये कटिबद्ध है।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री और सांसद के रुप मे हिमाद्री सिंह ने मुंबई और हैदराबाद मे 11 से 14 अप्रैल तक संसद की महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति के अन्य सदस्यों के साथ महिला सशक्तिकरण से जुडे विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण विचार साझा करेंगी। उनके द्वारा इन बैठकों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण से जुडे बिन्दुओं को आवाज प्रदान किया जा रहा है।

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*