कौशाम्बी28जून26*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद*
*कौशांबी।* जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेंद्र कुमार फौजी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया अभियान के दौरान दीपक,लक्ष्मी,रश्मि,मानसी शिक्षा,रानी,परी, सृष्टि,आरफिया वेदांत,अनुपाल,मान्य एवं परेश सहित अन्य बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, क्योंकि यही पोलियो से स्थायी सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने कहा कि जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर डॉ. नीरज कुमार तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अवनीश कुमार मिश्रा,आरआरटी गौरव पाण्डेय, जेएसआई प्रतिनिधि मनोज तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा,एएनएम,आंगनबाड़ी आदि उपस्थित रहे।
More Stories
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*चौधरी स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती आज, सिसौली में जुटेंगे किसान
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो-डंपर की भीषण टक्कर में चार की मौत,,,