June 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 28 जून 26 शिवभक्ति का संगम बना पूर्णिया सेवा शिविर, 30 जुलाई से कांवरियों की होगी खातिरदारी

पूर्णिया बिहार 28 जून 26 शिवभक्ति का संगम बना पूर्णिया सेवा शिविर, 30 जुलाई से कांवरियों की होगी खातिरदारी

पूर्णिया बिहार 28 जून 26 शिवभक्ति का संगम बना पूर्णिया सेवा शिविर, 30 जुलाई से कांवरियों की होगी खातिरदारी

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णिया बिहार /* श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिए पूर्णिया का नामी ‘निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर’ इस बार 14वें साल में प्रवेश कर रहा है। 30 जुलाई से देवघर मुख्य मार्ग पर बांका जिले के कटोरिया विश्वकर्मा नगर में यह 30 दिवसीय शिविर शुरू होगा और 24 अगस्त तक अनवरत चलेगा।
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को खुश्कीबाग पानी टंकी स्थित गजमतिया विवाह भवन में ट्रस्टी सदस्य राजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शिविर की सेवा व्यवस्था, स्वयंसेवकों की ड्यूटी, चिकित्सा, भोजन, आवास और अन्य इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने इस बार भी पहले से ज्यादा कांवरियों की सेवा का संकल्प लिया।
ट्रस्टी सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि यह शिविर सिर्फ सेवा केंद्र नहीं बल्कि मानव सेवा और शिवभक्ति का संगम है। पिछले 13 सालों से हजारों भक्तों की सेवा का मौका मिला है। इस बार भी हर श्रद्धालु को घर जैसा माहौल और पूरा सम्मान देने की तैयारी है।
ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। यह शिविर पूरे पूर्णिया की सामूहिक आस्था और सहयोग का नतीजा है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, कारोबारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से तन, मन, धन से सहयोग की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा शिवभक्तों को बेहतर सुविधा मिल सके।

*शिविर में मिलेंगी ये सुविधाएं:*
हर साल की तरह इस बार भी कांवरियों के लिए ठहरने, भोजन, चाय नाश्ता, फलाहार, ठंडा और गर्म पानी, शरबत, नींबू पानी की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। डॉक्टर, एम्बुलेंस, दवाइयों के साथ चिकित्सा सुविधा, स्नानागार और शौचालय का भी इंतजाम रहेगा। रोज सुबह शाम आरती, पूजा के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें नामी कलाकार भक्तों को भक्ति रस में डुबोएंगे।
2013 से लगातार चल रहा यह सेवा शिविर अब श्रावणी मेला में पूर्णिया की पहचान बन गया है। इसके संचालन में जिले के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और कई संगठन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
बैठक में वार्ड पार्षद राकेश राय, अर्जुन सिंह, बबलू सहाय, नवल जायसवाल, अंजनी साह, अमित सोनी, सुरेश सिंह, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, स्वपन घोष, मक्का व्यवसायी संघ अध्यक्ष हेमराज कुमार उर्फ पप्पू यादव, राजू मंडल, रुपेश डूंगरवाल, श्रीप्रसाद महतो, मनोज साह, बहादुर यादव, आशीष पोद्दार, अमरेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, दिलीप यादव, दिनकर स्नेही, राजेश झा, दिलीप चौधरी, बबलू चौधरी, कुणाल किशोर, प्रकाश जायसवाल, राहुल पोद्दार, फुलो चौधरी, प्रमोद ठाकुर, अशोक झा, प्रकाश चौधरी, अनिल यादव, मंटू गुप्ता, पवन राय, रविंद्र चंद्र दास, मुकेश भगत, राजू शर्मा, मनोज चौहान, विनय तिवारी, ललनेश सिंह, विपिन राय, प्रवीण चौरसिया, अनुज कुमार, नीरज मेहता, राकेश यादव, अमरनाथ मिश्र, विकास कुमार, सुनील केशरी, अजय पंडित, लालमोहन चौधरी, सचिन मिश्रा समेत सैकड़ों ट्रस्टी सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar