कौशाम्बी24अप्रैल24*लूटने के अलावा सांसद विनोद सोनकर कोई काम नहीं गिना सकते– इंद्रजीत सरोज*
*कौशाम्बी।**समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि उनका काम बोलता है। उन्होंने कौशांबी जनपद में बहुत से काम किए हैं जिसकी सराहना आज भी जनता अपनी जुबान से कर रही है। उन्होंने जिले में सीएमओ बैठाया, जेल बनवाया, पालीटेक्निक कालेज, आश्रम पद्धति विद्यालय, आईटीआई कालेज, मंडी, गेस्ट हाउस, रोड, नहर सहित इत्यादि चीजों को बनवाए हैं। इस दौरान उन्होंने मंच से अपने कार्यकाल में कौशांबी में कराए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि सांसद विनोद सोनकर एक भी काम नहीं कराए हैं और यदि कोई काम कराए हैं तो गिना कर दिखाएं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लूटने के अलावा सांसद विनोद सोनकर ने कोई काम नहीं किया है इसलिए विनोद सोनकर कोई काम नहीं गिना सकते हैं। सांसद विनोद सोनकर सिर्फ जमीन कब्जा किए हैं। उन्होंने कहा कि हम काम किए हैं इसलिए हमारा काम बोलता है। महंगाई, बेरोजगारी हटाने के लिए उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के समर्थन में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की है।

More Stories
कानपुर नगर22जुलाई2026*60 लाख की चोरी का खुलासा शातिर चोर को किया गिरफ्तार*
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*