कौशाम्बी24अप्रैल24*जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर सहित अन्य सुविधायें सुनिश्चित करने के दियें निर्देश*
*कौशाम्बी* जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा कार्यालय कक्ष में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की उपलब्धता से सम्बन्धित कार्यवाही समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को बूथां पर पेयजल एवं मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को वेब कास्टिंग के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों में विद्युत से सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही यथा-साकिट आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल किट से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मॉडल बूथ एवं पिंक बूथ बनाये जाने के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*