हाथरस24अप्रैल24*हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन:*
हार्ट अटैक से हुई मौत, BJP ने इस बार काट दिया था टिकट
~~~~~~~~~~
हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन हो गया है। बुधवार को हार्ट अटैक आने के बाद अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 65 साल थी।
राजवीर दिलेर 2017 में पहली बार हाथरस की इगलास विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक चुने गए थे। उसके बाद पार्टी ने उन्हें 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से टिकट दिया और 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीते। राजवीर के पिता किशनलाल दिलेर भी हाथरस से 4 बार सांसद रहे थे।
2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। उनके स्थान पर प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री और खैर के विधायक अनूप बाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भी राजवीर दिलेर भाजपा के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*