कौशाम्बी21जून26*मंडलायुक्त ने तिलगोड़ी स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का किया शुभारंभ*
*कौशांबी।* 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिलगोड़ी स्टेडियम नेवादा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद की नोडल अधिकारी मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया एवं नियमित योग के माध्यम से शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।इसी प्रकार सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी विधानसभा,पुलिस लाइन,विकास खण्ड, ग्राम पंचायत एवं अमृत सरोवर आदि स्थानों पर किया गया।

More Stories
हरदोई21जून26*जमीनी विवाद ने ली भट्ठा व्यापारी की जान, बेहटा गोकुल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”
बांदा में 21जून 26 BJP कार्यालय पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रामपाल प्रजापति ने कराया योगाभ्यास*
लखनऊ21जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*