कौशाम्बी21जून26*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास*
*कौशांबी।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को योगाभ्यास कराया गया। जिसमें सभी बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वृद्ध आश्रम प्रबंधक आलोक राय ने बुजुर्गों को उनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार सरल योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्हें नियमित योग करने के लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी बुजुर्गों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवन के लिए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*