कौशाम्बी20फ़रवरी26*जिलाधिकरी ने तहसील सिराथू का किया निरीक्षण*
*जिलाधिकारी ने फरियादियो के बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने शुक्रवार को तहसील सिराथू का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ को तहसील में फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था,समुचित पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयां की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायालय के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थित तरीके से अभिलेखां का रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्हांने राजस्व मामलों के निस्तारण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व मामलों के निस्तारण में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान कहा कि व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव किया जाय एवं सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाय जिलाधिकारी ने लेखपाल अमीन आदि के सर्विस बुक के अवलोकन के दौरान कहा कि सर्विस बुक अपडेट रखी जाय। उन्होंने अमीन से 10 लाख से अधिक बकायेदारां व उनसे राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आई.जी.आर.एस.रजिस्टर जनशिकायत रजिस्टर व तहसील रजिस्टर के अवलोकन के दौरान कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अंकित किया जाय तथा शिकायतां का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध किया जाय।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*