कौशाम्बी20जून*3 दिन बीते गायब बालक का नहीं लगा सुराग*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे से 3 दिन पूर्व गायब बालक का सुराग नहीं लग सका है परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया है
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे के भरवारी रोड पर तालाब के पीछे आरती देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहती है महिला मूल रूप से कशिया पश्चिम गांव की रहने वाली है और जीविकोपार्जन के लिए दोना पत्तल बना कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं महिला का मायका सैनी कोतवाली के गनपा गांव है चाकवन चौराहा के पास उसका बालक 17 जून को दिखाई पड़ा था लेकिन उसके बाद बालक गायब हो गया है साढ़े तीन वर्ष का बालक रितेश सिंह के गायब होने के बाद परिजन परेशान हो उठे हैं और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया है कोखराज थानेदार ने बच्चे की फोटो के साथ बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 *छठ पर घर लौट रहे प्रवासियों का दिल जीत रहा पूर्णियाँ प्रशासन: दालकोला बॉर्डर बना स्वागत द्वार*
हरदोई 12 नवम्बर 26*चौथी की रस्म में बराती और कन्या पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे*
लखनऊ 12 नवम्बर 26*यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन फाइनल! 2027 में साथ लड़ेंगे चुनाव।