April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी20अगस्त24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी20अगस्त24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी20अगस्त24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

[20/08, 7:43 pm] +91 99562 82731: *डोली बाग में प्रतिदिन एकत्रित होते हैं 50 जुआरी*

*लाखों का होता है जुआ चौकी पुलिस तक पहुंच रही है मोटी रकम*

*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के बारियांवा पुलिस चौकी के डोली बाग में बीते कई महीने से बाहरी जुआरियों का जमघट लगता है इस बगीचे में बुलेट पल्सर बाइक अपाचे जैसे तमाम मोटरसाइकिल पूरे दिन खड़ी रहती है बताया जाता है कि क्षेत्र के साथ-साथ बाहर जनपद के जुआरी भी बारियांवा के जुआ फड़ में शामिल होते हैं जहां लाखों रुपए जुआरियों की जेब में मौजूद होता है जुआरियों द्वारा बड़े-बड़े दांव लगाए जाते हैं चर्चाओं पर जाए तो एक-एक दांव में 50 हजार रुपए फड़ पर लगाए जाते हैं पूरे दिन में सैकड़ो दांव इस जुआ फाड़ पर जुआरी लगाते हैं जिससे इस जुआ को बड़ा जुआ कहा जाता है सूत्रों की माने तो चौकी पुलिस को पूरे मामले की जानकारी भी है स्थानीय लोगों ने एक सप्ताह पहले बारियांवा चौकी पुलिस को जुए के धंधे की जानकारी दी लेकिन चौकी पुलिस ने जुआ के धंधे को बंद करने का प्रयास नही किया जुए फड़ की सूचना पुलिस अधीक्षक को लेकर अतिरिक्त फोर्स की भी मांग चौकी पुलिस ने नही की जुआ फड़ पर छापा डालकर जुए के धंधे को बंद करने का प्रयास चौकी पुलिस नही करना चाहती जिससे यह कहना तनिक भी गलत नहीं होगा कि चौकी इंचार्ज बारियांवा के संरक्षण में पुलिस चौकी से कुछ दूर पर जुआरियों का जमघट लगता है मनौरी बाजार में बीते दिनों क्षेत्र अधिकारी और एसओजी की टीम ने जुआ फड़ पर छापा मार कर भारी माल बरामद किया था बारियावा के जुआ फड़ में पुलिस ने छापा मारा तो मनौरी बाजार से कम यहां रकम नहीं बरामद होगी

[20/08, 7:47 pm] +91 90050 12271: *चुनाव जीतने के बाद जनता से दूर दिखाई पड़ रहे हैं सांसद पुष्पेंद्र सरोज*

*भरवारी कौशांबी* लोकसभा चुनाव में भरवारी और उसके आसपास की जनता से लंबे चौड़े वाले वादा कर सांसद का चुनाव जीतने वाले पुष्पेंद्र सरोज भरवारी क्षेत्र से गायब हो गए हैं धीरे-धीरे ढाई महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने ना तो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान दिया है और ना हीं नाली पानी खड़ंजा विकास योजनाओं पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया है आम जनता अपराध अत्याचार से पीड़ित है लेकिन उन्होंने अपराध को रोकने के लिए सदन में भी आवाज नहीं उठाई है सांसद पुष्पेंद्र सरोज के रूखे व्यवहार के चलते भरवारी और उसके आसपास की आम जनता से लेकर नेताओं तक में आक्रोश व्याप्त है दबी जुबान से पार्टी के नेता उनके बारे में तरह तरह की चर्चा करने लगे हैं लोगों का कहना है कि पुष्पेंद्र सरोज मतदाताओं से वादा खिलाफी कर रहे हैं अन्य नेताओं की तरह वह भी जनता के विकास योजनाओं से दूरी बना रहे हैं सवाल उठता है कि कैसे उनके क्षेत्र में विकास होगा कैसे आम जनता को कैसे रोजगार मिलेगा प्रतापगढ़ जिले के परियावा कुंडा में ट्रेन ठहराव की मांग सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने शुरू कर दी है लेकिन कौशांबी के भरवारी में ट्रेन ठहराव के लिए उन्होंने प्रयास नहीं किया है जबकि लोकसभा चुनाव में भरवारी क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा सांसद विनोद सोनकर का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज का सर्वाधिक समर्थन किया था लेकिन उसके बाद सांसद पुष्पेंद्र सरोज के बेरुखी से लोग असमंजस की स्थिति में है इतना ही नहीं सांसद का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ रहता है आम मतदाताओं से वह जैसे बात नहीं करना चाहते हैं लोग मोबाइल पर बात करके उनसे समय लेकर के मिलना चाहते हैं लेकिन बात नहीं होती जिससे मुलाकात भी नहीं होती सांसद पुष्पेंद्र सरोज से लोगो को अब विकास की उम्मीद नहीं दिखाई पड़ रही है।

*प्रसव पीड़ितों से लाखों रुपया प्रतिदिन होती है वसूली सीएमओ सीएमएस बने ईमानदार*

*इस तरह के ईमानदार अफसरो का स्वास्थ्य विभाग में क्या काम जिनके रहते जनता का हो शोषण*

*कौशाम्बी।* राज्य चिकित्सा महा विद्यालय संयुक्त जिला अस्पताल मंझनपुर सहित तहसील ब्लाक स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के प्रसव के दौरान प्रसव पीड़िताओ और उनके परिजनों से खुले आम स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वसूली की जा रही है प्रतिदिन प्रसव पीड़ितों से वसूली किए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने वसूली करने वाले एएनएम नर्स की वसूली पर रोक नहीं लगाई है अभी तक एएनएम और नर्स पर मुकदमा दर्ज कराकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने का प्रयास नहीं किया है फिर भी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ईमानदार होने का दुहाई दे रहे हैं आखिर इनकी इस तरह की ईमानदारी किस काम की है जिसमें प्रसव पीड़िताओं से खुलेआम वसूली होती है चर्चाओं पर जाए तो संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रसव पीड़िताओं से प्रसव के दौरान लाखों रुपए प्रतिदिन की वसूली होती है तहसील और बिकास खण्ड स्तर के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के दौरान वसूली का आंकड़ा अलग है आखिर इस वसूली का हिस्सेदार कौन-कौन है किसके संरक्षण पर खुलेआम नर्स एएनएम की वसूली होती है अभी तक उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी जांच कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर निलंबन की कार्रवाई कर इन अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं कराई है जिससे प्रदेश की चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

*12 दिन बाद भी दुर्घटना का पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा*

*कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हर्रायपुर चौराहे के पास 8 अगस्त की शाम बाइक सवार हर्रायपुर निवासी शिव बाबू केशरवानी एक वाहन की टक्कर से दुर्घटना में घायल हो गए थे उनकी बाइक में उल्टी दिशा से आ रही चार पहिया वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मारी थी जिससे बाइक सवार शिव बाबू का पैर टूट गया है वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दुर्घटना करने वाले चार पहिया वाहन का नंबर सहित शिव बाबू ने पुलिस को तहरीर दिया था पुलिस ने शिव बाबू के परिवार को आश्वासन दिया था कि वाहन को कब्जे में लेकर वह मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करेंगे लेकिन घटना को धीरे-धीरे 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने दुर्घटना करने वाले चार पहिया वाहन और उसके चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अभी तक वाहन को अपने कब्जे में नहीं लिया है जबकि दुर्घटना करने वाला चार पहिया वाहन संदीपन घाट थाना क्षेत्र का ही है और लगातार क्षेत्र में दिखाई पड़ रहा है दुर्घटना करने वाले चालक को हिरासत में लेकर 12 दिन बाद भी पुलिस ने उसे जेल नहीं भेजा है जिससे थाना पुलिस के कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं 12 दिन पूर्व घटना में घायल शिव बाबू अभी भी अस्पताल के बेड पर जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं आखिर दुर्घटना करने वाले वाहन चालक और वाहन स्वामी से थाना पुलिस के क्या रिश्ते हैं यह चर्चा का विषय बना हुआ है

Taza Khabar