कौशाम्बी20अगस्त24*छेड़खानी की शिकार महिला के साथ आए युवक को पुलिस ने पीटा*
*मेले में दो पक्षों में मारपीट के बाद पीड़ित लोगों की जुबान दबाने पर लगी रही चौकी पुलिस*
*कौशांबी।**थाना चौकी पुलिस के भी करनामें निराले हैं जिस पर उसे कार्रवाई करनी चाहिए उस पर कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित परिवार पर ही पुलिस ने लाठियां चटका दी जिसे देखकर मेले में आई भीड़ दंग रह गई है।
जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा मे मंगलवार को कजरी मेला का आयोजन था। इस मेले में आसपास के तमाम गांव की तमाम महिला पुरुष मेला देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला से युवक ने छेड़खानी कर दिया। महिला से छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच मेले के अंदर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद मेले में अफरा – तफरी मच गई। महिला ने हो हल्ला मचाया तो छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस नहीं पकड़ सकी बल्कि जिस महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी उसी महिला के साथ आए युवक को पुलिस ने लाठियो से पीट दिया है जिससे मेला में मौजूद लोग दंग रह गए हैं। मौके पर पहुंची चायल चौकी पुलिस छेड़छाड़ करने वाले युवक को छोड़कर महिला के साथ आये युवक को जमकर पीट दिया है। मेले को सामान्य तरीके से संपन्न करने के बजाय चौकी पुलिस पीड़ित लोगों की जुबान दबाने पर लगी हुई थी। चौकी पुलिस का यह कारनामा बड़ी जांच का विषय है।

More Stories
पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*