कौशाम्बी17नवम्बर*मंझनपुर विधानसभा के माननीय विधायक लाल बहादुर द्वारा ग्रामसभा-बिदावं में नये वृहद गोसंरक्षण केन्द्र का किया गया शिलान्यास*
*कौशांबी।* विकास खण्ड-कौशाम्बी के ग्राम सभा-बिदावं में नये वृहद गोसंरक्षण केन्द्र का शिलान्यास माननीय विधायक मंझनपुर लाल बहादुर जी द्वारा किया गया। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0बी0पी0पाठक ने देते हुए बताया कि इस वृहद गोसंरक्षण केन्द्र की लागत 1 करोड़ 20 लाख रूपये है, जिसमें 4 शेड-एक भूषा गोदाम, एक ऑफिस व 3 चरही पानी हेतु बनाया जाना है तथा इस वृहद गोसंरक्षण केन्द्र में कुल 400 गोवंश संरक्षित किया जायेगा। कार्यदायी संस्था उ0प्र0 स्टेट कान्स्ट्रक्सन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कारपोरेशन लिमिटेड कौशाम्बी के अधिशाषी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि इसका निर्माण सभी मानको को ध्यान में रखकर शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जायेगा।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*