[16/11, 7:26 PM] +91 99191 96696: *सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत*
*पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पचम्भा मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा*
*कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पचम्भा मोड़ के पास बाइक सवार चाचा भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनकबमौत हो गई है हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने चाचा भतीजे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटनाक्रम के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अलवारा गांव निवासी धर्मराज यादव उम्र 55 वर्ष अपने भतीजे छोटू यादव उम्र 22 वर्ष को साथ लेकर मंगलवार दिन में 3:00 बजे बाइक से पश्चिम शरीरा जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार चाचा भतीजे पचम्भा मोड़ के पास पहुंचे कि आगे जा रही पिकअप ने बीच सड़क पर अचानक तेज ब्रेक लगा दिया जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे दोनों पिकअप वाहन के पीछे घुस गए हादसा इतना तेज था कि घटनास्थल पर चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई है वीभत्स घटना देखकर आसपास सैकड़ों ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई है मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने चाचा भतीजे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है
[16/11, 7:26 PM] +91 99191 96696: *तुर्रम खान समझने वाले ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज करने की मांग*
*कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव के ग्राम प्रधान अपने को तुर्रम खान से कम नही समझते हैं नियम विरुद्ध वह बलपूर्वक गरीबों के घर को गिराकर विकास के नाम पर कमीशन खोरी कर सड़क नाली निर्माण कराना चाहते हैं आखिर सड़क बन जाने के बाद जब घर ही नहीं रहेगा तो गरीब कहां रहेंगे इससे प्रधान का मतलब नहीं है जिन व्यक्तियों ने अपने घर गिराने का विरोध किया तो प्रधान ने उनके साथ गाली गलौज मारपीट यहां तक कि जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया है गांव की एक महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर तुर्रम खान दबंग प्रधान पर कार्रवाई की मांग की है मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से भरी हुई है
बताते चलें कि रसूलपुर सोनी गांव की महिला रानी देवी पत्नी राम विशाल ने अपनी निजी भूमि जमीन आराजी संख्या 412 वा 413 में अपना भवन निर्माण कराया है महिला के सामने सरकारी जमीन मौजूद है जिस पर गांव के गरीब दास इंदल उदल रामबली आदि ने कब्जा कर भवन निर्माण कर लिया है महिला की निजी भूमि जमीन में बने मकान को गिराकर सड़क बनाए जाने की योजना ग्राम प्रधान बना रहे हैं पीड़ित महिला का मकान गिराए जाने के लिए जेसीबी ले जाकर मौके पर प्रधान द्वारा धमकी दी जा चुकी है निजी रंजिश के चलते कभी भी ग्राम प्रधान निजी भूमि पर बने मकान को धराशाही कर सकते हैं या किसी से मकान गिरवा सकते है महिला का कहना है कि उसने अपनी निजी भूमिधरी भूमि पर मकान बनाया है जिसे गिराए जाना कानूनन अन्याय है लेकिन ग्राम प्रधान की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि आए दिन ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों द्वारा महिला और उसके परिजनों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जाती है महिला का कहना है कि उसका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है सूची में नाम दर्ज है ग्राम प्रधान प्रधानमंत्री आवास की रकम दिलाने में 35 हजार रुपए घूस की रकम मांग रहा है और ना देने पर वह महिला को तरह तरह से परेशान कर रहा है ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग पीड़ित महिला ने डीएम से की है पीड़ित महिला का कहना है कि निजी भूमि पर बने मकान को गिराए जाने से प्रधान को रोका जाए और गाली गलौज धमकी देने वाले ग्राम प्रधान उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज करने के उपरांत उन पर कठोर कार्यवाही की जाए
[16/11, 7:26 PM] +91 99191 96696: *तहसील के पास तालाब में मिली लाश*
*कौशांबी* मंझनपुर तहसील के बगल में एक तालाब मे मोहल्ले वाले को एक लाश दिखाई दी। लाश देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने तालाब में लाश मिलने की सूचना पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को निकलवाने के लिए सफाई कर्मचारी को बुलाया उसके बाद लाश को निकाल कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
[16/11, 8:01 PM] +91 99191 96696: *नगर पंचायत चरवा में रात के अंधेरे में तालाब की मिट्टी जेसीबी से होती है खुदाई*
*नगर पंचायत तहसील प्रशासन और थाना पुलिस मिट्टी खनन करने वालों पर नहीं कर पा रही है कार्यवाही*
*कौशाम्बी* भारतीय संविधान की शपथ लेकर सरकारी संपत्तियों की रक्षा करने का वादा करने वाले अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चरवा के कार्यकाल में सरकारी संपत्तिया सुरक्षित नहीं है खुलेआम सरकारी तालाब पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर मिट्टी बेची जा रही है नगर पंचायत क्षेत्र के सरकारी तालाब से मिट्टी बेचने वाले खनन माफिया अधिशासी अधिकारी चरवा के संपर्क में बताए जाते हैं आखिर सरकारी संपत्ति बचाने में असफल अधिषासी अधिकारी नगर पंचायत के कारनामों को आला अधिकारी कब संज्ञान लेंगे
बताते चलें कि नगर पंचायत चरवा के माजरा बारह डोली में प्राइमरी स्कूल के पीछे सरकारी तलाब में रात के अंधेरे में जेसीबी गरजती है जब कि इस तलाब के सौंदर्यीकरण में ग्राम पंचायत से लाखों का बजट खर्च हो चुका है बिना किसी अधिकार के अधिकारियों के घूसखोरी के दम पर थाने के दलाल द्वारा बेखौफ तरीके से तालाब की मिट्टी खुदाई कर 10 फिट से अधिक तालाब की मिट्टी निकाल कर बेच ली गई है अपने मूल स्वरूप से तालाब 10 फीट अधिक गहरा हो गया है जो किसी हादसे को भी दावत दे सकता है चरवा थाने में बैठने वाले एक दलाल के माध्यम से नगर पंचायत चरवा क्षेत्र में जेसीबी गरजती है सरकारी तालाब से मिट्टी खुदाई के मामले में थाना पुलिस और तहसील प्रशासन भी मूकदर्शक है
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*