कौशाम्बी11अक्टूबर*फिर मिला अज्ञात महिला का शव।शरीर पर मिले चोट के निशान।*
अभी कुछ दिन पूर्व सरायअकिल थाना अंतर्गत ग्राम घूरि के समीप ससुर खदेरी नदी किनारे बोरे में बन्द अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी शिनाख्त आज तक नही हो पाई।
इसी प्रकार आज सरायअकिल थाना अंतर्गत तिलहापुर चौकी क्षेत्र के ग्राम युसुफपुर और मोहम्दाबाद के बीच स्थित तालाब के किनारे एक 32 वर्षीय लगभग महिला का शव मिला।जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सराय अकिल थाना को दीगई।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष भुवनेश्वर चौबे एवम तिलहापुर चौकी इंचार्ज मय फोर्स घटना स्थल पहुँचे और मौका मुआयना किया।पुलिस ने लोगो को भी पहचान के लिए शव दिखाए लेकिन किसी ने शव को नही पहचाना।मौके पर चायल क्षेत्र अधिकारी श्यामकांत भी मौजूद रहे।शव के सर पर चोट के निशान से प्रतीत होता है कि ईट से कूच कर हत्या की गई है।सराय अकिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मंझनपुर भेज दिया ।
*नोट*–यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो इस नंबर पर सूचित करें–9454403769 थाना अध्य्क्ष सराय अकिल।
उप0 नि0 भुवनेश्वर चौबे।
*राजू सिंह*
*प्रचंड जनता वेब न्यूज़*
*कौशाम्बी*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश