March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी10मई2023*यूपीआजतक न्यूज से कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी10मई2023*यूपीआजतक न्यूज से कौशाम्बी की खास खबरें

[10/05, 8:29 pm] +91 96216 39625: *सरकारी अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे पर कई वर्षों बाद भी नहीं चल सका योगी सरकार का बुलडोजर*

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के सामने और बगल की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से सपा नेताओं ने कई वर्ष पूर्व किया था कब्जा*

*कौशांबी।**योगी के बुलडोजर का नाम सुनते ही पूरे प्रदेश में भूकंप आ जाता है लेकिन कौशांबी जिले में योगी का बुलडोजर चलता नहीं दिख रहा है। अवैध कब्जे को खाली कराने के लिए योगी सरकार बार-बार निर्देश दे रही है लेकिन कौशांबी जिले में सरकारी जमीनों में किए गए अवैध कब्जे के मामले में योगी सरकार के बुलडोजर की गति धीमी दिखाई पड़ रही है जिससे सरकारी जमीनों में किए गए अवैध कब्जे पर ठोस कार्यवाही होती नहीं दिख रही है।

ताजा मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के सामने और बगल की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से सपा नेताओं के कब्जे का हैं। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने भी अपने कार्यकाल में सरकारी अस्पताल से अवैध कब्जे को हटाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा था लेकिन उसके बाद भी सरकारी अस्पताल की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर कई वर्ष बीत जाने के बाद भी योगी सरकार का बुलडोजर नहीं चल सका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सरकारी अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज की जमीन में कब्जा किए जाने से लोगों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है। अस्पताल के दोनों ओर अतिक्रमण का बोलबाला है। अस्पताल का भवन अतिक्रमण के चलते गुम सा हो गया है। सब कुछ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिखाई पड़ रहा है लेकिन उसके बाद भी अस्पताल की जमीन पर कब्जे के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।

आखिर कौशांबी जिले में अवैध तरीके से सरकारी संपत्तियों पर कब्जा किए जाने के मामले में आला अधिकारियों द्वारा सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने में इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है, यह बड़ी जांच का विषय है। एक बार फिर सरकारी अस्पताल में अवैध कब्जे के मामले में शिकायती पत्र देते हुए पूर्व ग्राम प्रधान आफताब अहमद शाखा बरीपुर ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज की जमीन पर सपा नेताओं के कब्जे पर बुलडोजर चलाकर धराशाई करने की मांग की है।

[10/05, 8:32 pm] Anil: *शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त श्याम सुन्दर पुत्र अनी प्रसाद निवासी गढ़वा कोसम इनाम थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर कब्जे से 12 लीटर अवैध शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है

[10/05, 8:32 pm] Anil: *वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* थाना कड़ाधाम पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त निराले पुत्र रामलखन निवासी कमालपुर थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[10/05, 8:32 pm] Anil: *निरोधात्मक कार्यवाही में 06 अभियुक्त गिरफ्तार*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना महेवाघाट से दो थाना सदीपनघाट से चार कुल छः अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया

[10/05, 8:41 pm] +91 99191 96696: *नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष कारावास की सजा*

*3 वर्षों पूर्व पिपरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग बालिका के साथ आरोपी ने किया था दुष्कर्म*

*कौशाम्बी।* पिपरी थाना क्षेत्र में 3 वर्षों पूर्व नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अभियुक्तों को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है दुष्कर्म के अभियुक्त पर अदालत ने 10000 का अर्थदंड लगाया है अर्थदंड ना अदा करने पर 6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी

थाना पिपरी अंतर्गत 21.12.2019 को वादी द्वारा अपने 08 वर्षीय पुत्री के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म होने की सूचना दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र राम दुलारे निवासी छोटा लालपुर थाना पिपरी को न्यायालय एडीजे-09 द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर गम्भीर एवं जघन्य अपराधों में पुलिस ने पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाने के क्रम में प्रभावी पैरवी कराते हुए मानिटरिंग सेल के माध्यम से 20 वर्ष सश्रम कारावास तथा 10 हजार रूपये के अर्थ दण्ड से दण्डित कराया अर्थ दण्ड न अदा करने पर दुष्कर्म के अभियुक्त को 06 माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

[10/05, 8:41 pm] +91 99191 96696: *छत्तीसगढ़ मे कौशाम्बी के युवको ने लूटी सोने चांदी की दुकान*

*चोरी के सोने चांदी के जेवरात खरीदने वाले को छोड़ देने पर पुलिस की कार्यवाही पर खड़े हो रहे हैं सवाल*

*कौशाम्बी।* छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जनपद के जगदलपुर कोतवाली क्षेत्र जा कर सोने चांदी की दुकान मे लूट करने का आरोप कौशाम्बी के युवको पर लगा है जिस घटना का अभियोग कोतवाली जगदलपुर् मुकदमा संख्या 143/23 मे दर्ज है छत्तीसगढ़ की पुलिस ने कौशांबी पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर सोने चांदी के जेवर खरीदने वाले दुकानदारों को गिरफ्तार कर जेवरात बरामद करने के बाद चोरी का माल खरीदने वालों को पुलिस ने छोड़ दिया है

सोने चांदी की दुकान के लूटपाट का आरोप कौशाम्बी जनपद के सराय अकील थाना क्षेत्र के बसुहार गाँव निवासी एस दत्त मिश्रा उर्फ़ रामभोला पुत्र श्याम विहारी तथा मऊ थाना जनपद चित्रकूट निवासी रामनारायण उर्फ़ रज्जू पुत्र कमलेश के ऊपर मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस कौशांबी पहुंची बीती रात छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस थाना के सहयोग से दो युवको को गिरफ्तार कर हिरासत मे ले लिया है जिनसे पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है पकड़े गए दोनों युवकों से जब छत्तीसगढ़ पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि सोने चांदी की दुकान से लूटे गये सोने के जेवरात सराय अकिल क़स्बे के तीन युवको को बेचे गये थे जिस पर सराय अकिल पुलिस ने सोने चांदी के जेवर खरीदने वाले युवको को उठा कर थाने लाई जिसके बाद सोने के जेवरात बरामद कर पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया है

सोना चांदी के जेवरात खरीदने वालो में सराय अकिल क़स्बा निवासी मुकेश सोनी पुत्र स्व शिवबाबू सोनी संतोष केसरवानी,पुत्र मन्नू रामेश दाल वाले का लड़का शामिल बताए जाते हैं आखिर चोरी के सोने चांदी के जेवरात खरीदने वाले को सराय अकिल पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस ने क्यों छोड़ दिया है यह पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

[10/05, 8:56 pm] +91 99194 75893: *चोरों ने लाखों रुपए का समान किया चोरी*

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज टावर के पास श्रीमती पत्नी अशोक कुमार घर पर सोमवार के दिन खा पीकर सो गए थे तभी अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुस गए और लाखों रुपए का रखा सामान चुरा ले गए भुक्तभोगी की नींद खुली तो अज्ञात चोर भुक्तभोगी को धक्का मार कर फरार हो गए अज्ञात चोरों के धक्का लगने से भुक्तभोगी गिर गई और भुक्तभोगी को चोटे आई भुक्तभोगी ने कोखराज पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी तहरीर पाकर कोखराज पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई

[10/05, 8:56 pm] +91 99194 75893: *गिरोह के सरगना सहित कई गिरफ्तार*

कौशांबी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे क्रम में थाना कड़ा धाम थाना अध्यक्ष प्रिंस कुमार दीक्षित मय हमराह पुलिस बल के द्वारा शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले तभी मुखबिर की सूचना पर सौरई बुजुर्ग के पास सचिन सोनकर पुत्र भुल्लन सोनकर निवासी सौरई बुजुर्ग थाना कड़ा धाम का एक संगठित गिरोह का पता चला तो पुलिस ने सक्रिय सदस्य विकास पटेल केस लाल सुनील कुमार पटेल पुत्र रमेश कुमार पटेल कुलदीप कुमार पाल उर्फ मोदी पाल पुत्र बृजलाल निवासी गण सौरई बुजुर्ग थाना कडाधाम के साथ मिलकर भा0द0 वि0 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 2015 की धारा 2 (ख)के क्रमांक 01 में वर्णित अपराध करने व अपने गैंग के सदस्यों को आर्थिक एवं भौतिक बुनियादी लाभ पहुंचाने हेतु गैंग बनाकर चोरी नकाब जनी और गैंग को विस्तारित करने के लिए जनपद कौशांबी वा जनपद फतेहपुर में भय व आतंक व्याप्त है गैंग अपने वा अपने सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक बुनियादी लाभ हेतु गैंग बनाकर चोरी एवं जघंय अपराध के अपराधी हैं इनके भय व आतंक के कारण सामान्य व्यक्ति थाना एवं उच्च अधिकारी को सूचना देने एवं अभियोग पंजीकृत कराने का साहस कोई नहीं कर रहा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सचिन सोनकर पुत्र भुल्लन, विकास पटेल पुत्र केस लाल, सुनील कुमार पटेल पुत्र रमेश पटेल और कुलदीप कुमार पाल उर्फ मोदी पाल पुत्र बृजलाल निवासी गण सौरई बुजुर्ग कडाधाम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया

[10/05, 8:59 pm] +91 96215 15636: *जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला*

*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र के गेरियो खालसा गांव निवासी शिव प्रकाश पुत्र छोटेलाल के गांव के ही हरिलाल पुत्र मोतीलाल का विवाद चल रहा था भुक्तभोगी सोमवार के दिन शाम के समय लगभग 8:00 बजे अपने घर से निकलकर गांव की ओर जा रहा था तभी गांव के दबंग हरिलाल केशव लाल गोलू अपने हाथ में फरसा और लाठी लिए हुए गाड़ी को बंद किए हुए गाड़ी में बैठे थे जैसे ही भुक्तभोगी उनके पास पहुंचा तो हरी लाल ने ललकारा कि साला जाने ना पाए साले को आज जान से मार दो मारने के नियत से केशव ने भुक्तभोगी के सिर पर फंरसे से वार कर दिया और गोलू ने लाठी से भुक्तभोगी की पिटाई करने लगा शोरगुल सुनकर भुक्तभोगी की पत्नी बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंची तो दबंगों ने भुक्तभोगी की पत्नी की भी पिटाई कर दी हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आए तो लोगों को देखकर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए भुक्तभोगी ने पिपरी थाना में आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर पुलिस ने दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

[10/05, 8:59 pm] +91 96215 15636: *शौच के बहाने गयी किशोरी घर से हुई गायब*

*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी शनिवार के दिन रात लगभग 9:00 बजे शौच के बहाने घर से निकल कर खेत की तरफ गई फिर किशोरी घर लौटकर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की लेकिन किशोरी की कहीं पता नहीं चल सका खोजबीन के दौरान रविवार को पता चला कि गांव का ही विपिन पुत्र शारदा सोनकर किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ में लेकर फरार हो गया किशोरी की मां ने आरोपी के विरुद्ध कोखराज थाने में लिखित तहरीर दी कोखराज पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा लिख कर छानबीन में जुट गई है।

[10/05, 9:07 pm] +91 94504 05335: *ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन*

*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों के लिए ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित की जा रही है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने देते हुए बताया कि जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक युवक/युवतियॉ ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 15 मई, 2023 से 30 मई, 2023 तक वेबसाईटhttp://backwardwelfareup.gov.in एवं
http://obccomputer training.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है।

[10/05, 9:07 pm] +91 94504 05335: *15 मई से शुरू होगा विशेष टीबी रोगी चिन्हीकरण अभियान*

*कौशाम्बी* टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रगति देने व देश को 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 15 मई से 21 कार्य दिवसों तक विशेष अभियान चलाकर क्षय रोगी खोजे जाएंगे। इस संबंध में शासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार ने दी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एसके झा ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षय रोगियों के चिन्हीकरण, जांच, उपचार, निक्षय पोषण योजना के तहत राशि का सीधे बैंक में ट्रांसफर, काउंसलिंग एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अपेक्षित है। जनपद में कुल 151 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं जिन पर 151 सीएचओ की नियुक्ति की गई हैं। इस अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भूमिका अहम है।

इनसेट
अभियान में आशा कार्यकर्ता और एएनएम का होगा सहयोग

कौशाम्बी जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में हाई रिस्क एरिया में चलाया जाएगा । ऐसे क्षेत्र जो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से दूर हों और जहां पिछले दो सालों में अधिक टीबी रोगी या कोविड रोगी चिन्हित हुए हों प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हर सप्ताह तीन-तीन शिविर लगाए जाएंगे । शिविर से पहले आशा कार्यकर्ता और एएनएम अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका बलगम एकत्रित करेंगी। इसके बाद सीएचओ समस्त सैम्पल को नजदीकी जांच केंद्र पर भेजेंगे। जांच पॉजिटिव आने पर तत्काल नोटिफिकेशन कर तुरंत मरीजों का उपचार शुरू कर दिया जाएगा |

[10/05, 9:08 pm] +91 94504 05335: *डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के समस्त बैरकों को खंगाला वहीं प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर जेल में बनी सभी बैरकों की सघन तलाशी ली तलाशी में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं पाई गई। बंदियों के एक-एक सामान की जांच की गई इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। दोनों अधिकारियों ने जेल अधीक्षक भूपेश सिंह को जेल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भोजनालय को देखा। बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में जेल अधीक्षक से जानकारी ली। इसके बाद परिसर में स्थित चिकित्सालय में पहुंचे जहां डाक्टरों से बंदियों के इलाज के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जिस बंदी की तबियत खराब हो, उसका तत्काल इलाज कराया जाए। जो गंभीर रूप से बीमार हो, उन्हें मंडलीय चिकित्सालय भेजा जाए। इस दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

[10/05, 9:09 pm] +91 94504 05335: *गेस्ट हाउस में लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर राख*

*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पंचायत परिषद अंतर्गत तिलैया टिकुर चौराहे के पास फरीदपुर गांव निवासी हरि शंकर पांडेय ने गेस्ट हाउस खोल रखा है गेस्ट हाउस में रविवार की रात के समय अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी जिससे गेस्ट हाउस धू-धू कर जलने लगा मौके पर रहे लोगों ने सूचना गेस्ट हाउस मालिक को दी तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी मौके पर पहुंच गए गेस्ट हाउस मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को कई बार फोन भी किया लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सके जिससे गेस्ट हाउस में रखा सामान जलकर राख हो गया जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई जाती हैं।

[10/05, 9:50 pm] +91 96216 39625: *गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अजय कुमार चौहान पुत्र सन्तोष कुमार चौहान निवासी अलीपुर भागर थाना सुल्तानपुर घोस जपनद फतेहपुर को टाण्डा मोड कस्बा अझुवा के पास से 1150 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय कर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

इसी प्रकार थाना संदीपनघाट पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त छोटू सिंह पुत्र लाल चन्द्र यादव निवासी फरीदपुर चकताजपुर थाना संदीपनघाट को तेरा मील तिराहा के पास से 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[10/05, 9:50 pm] +91 96216 39625: *दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त हिमांशू उर्फ संदीप पुत्र छितानी निवासी अहिरारा थाना कोखराज को कल्यानपुर मोड से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

इसी प्रकार थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्ता मंजू पत्नी मनीष सरोज निवासी बैगवा थाना कौशाम्बी को फकीराबाद तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[10/05, 9:50 pm] +91 96216 39625: *तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त पंकज पाठक पुत्र संकट मोचन निवासी ग्राम इच्छना थाना सराय अकिल को हकीमपुर से चक अहमदीपुर नहर पुलिया के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

 

Taza Khabar