कौशाम्बी07मार्च24*तीन दिवसीय एसेसमेंट टूल डिजाइन प्रशिक्षण आयोजित*
*कौशाम्बी* जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय एसेसमेंट टूल डिजाइन प्रशिक्षण श्रीमती भारती त्रिपाठी उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य के नेतृत्व में दिनांक 05/03/2024 से 07/03/2024 तक आयोजित किया गया। सन्दर्भदाताओ द्वारा NEP 2020 के संदर्भ में बाल विकास के विभिन्न पहलू के बारे में नितीश कुमार यादव,आकलन का अर्थ, महत्व, प्रकार के बारे में धीरज कुमार,मूल्यांकन की विशेषताओं, महत्व, चरण के बारे में श्री मनोज कुमार,मूल्यांकन उपकरण के प्रकार एवम् विशेषताए के बारे में डॉ0 विजय यादव, ब्लूम टेक्सनामी गतिविधि पर प्रस्तुतिकरण नितीश कुमार यादव, प्रश्नावली,अनुसूची,प्रश्न के प्रकार, महत्त्व,गतिविधि धीरज कुमार,प्रोजेक्ट, दत्त कार्य एवं गतिविधि मनोज कुमार,अवलोकन, साक्षात्कार सर्वे, एवं केस स्टडी एवम् गतिविधि डॉ0 विजय यादव,एच0पी0सी0 पर धीरज कुमार,व्यक्तित्व,रुचि, बुद्धि, अभिवृत्ति, अभिक्षमता के बारे में मनोज कुमार, चेक लिस्ट, रेटिंग स्केल, एनेकडोटल के बारे में धीरज कुमार,आनलाइन एसेसमेंट टूल्स के विषय में डॉ0 दिनेश कुमार यादव ,रुब्रिक, फोर्टफोलियो विषय पर डॉ0 विजय यादव, उपलब्धि परीक्षण के बारे में नितीश कुमार यादव द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। पश्च आकलन (Post Test) के उपरांत श्रीमती भारती त्रिपाठी उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य द्वारा एसेसमेंट टूल डिजाइन प्रशिक्षण के महत्त्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। प्राचार्य डायट कौशाम्बी एवम डॉ0 ए0के0 श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कौशाम्बी के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता नितीश कुमार यादव एवं धीरज कुमार प्रवक्ता डायट कौशाम्बी रहे। इस अवसर पर डॉ0ए0के0 श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कौशाम्बी, सभी प्रवक्ता डायट कौशाम्बी,डायट स्टॉफ सहित सभी प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*
बांदा1अगस्त 26*स्कूल के बाहर जाम से बेहाल बांदा, डीएम-एसपी और स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल;
बांदा 1 अगस्त 26*सम्पूर्ण समाधान दिवस में फिर टूटा फरियादियों का भरोसा,44 शिकायतों में चंद का ही निस्तारण*