कौशाम्बी03अप्रैल24*अवैध परिवहन ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स ने 15 वाहनों पर की कार्यवाही*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी के कुशल मार्गदर्शन से जनपद कौशाम्बी में विगत दो दिनों में टास्क फोर्स एस०डी०एम०, सी०ओ०, डी०एम०ओ० व ए०आर०टी०ओ० द्वारा 15 वाहनों को उपखनिज बालू/मोरम, गिट्टी के अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग में संलिप्त पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित थाना की सुपुर्दगी में दिया गया है। इसके अतिरिक्त खनन टास्क फोर्स द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में अवैध परिवहन ओवर लोडिंग पर कार्यवाही करते हुये लगभग 1325 वाहनों से लगभग रू0-565.00/- लाख की वसूली जुर्माने के रूप में वसूल करते हुये राज्य सरकार के खाते में जमा कराया गया है तथा 15 प्रकरणों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराया गया एवं 131 प्रकरणों पर सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल कराया गया है।
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9919196696*

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case