कानपुर नगर 16 नवम्बर 26*घाटमपुर में 18 नवंबर को लगेगा रोजगार महाकुम्भ, 2039 पदों पर होगी भर्ती*
*हाईस्कूल से बीटेक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर, 10 से 30 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन*
कानपुर नगर, 16 नवंबर 2026*सहायक निदेशक (सेवायोजन), कानपुर मंडल, उज्ज्वल कुमार सिंह ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं ज्वाला प्रसाद प्राइवेट आईटीआई, फत्तेहपुर, नौरंगा, घाटमपुर के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से ज्वाला प्रसाद प्राइवेट आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि घाटमपुर विधायक सरोज कुरील होंगी।
रोजगार महाकुम्भ में कानपुर नगर सहित अन्य शहरों की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें टाटा मोटर्स (क्वेस कॉर्प), लोहिया कॉर्प, दि इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, वी-अश्योर प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज, पुखराज हेल्थ केयर, श्रीराम फाइनेंस, एएस वर्ड ग्रुप, टीमप्लस एचआर सर्विसेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अशोक लेलैंड प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया, स्पार्क मिंडा, इकोएनर्जी इनसाइट्स लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा लगभग 2039 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं योग्यता के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार महाकुम्भ में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा रोजगार महाकुम्भ में आवेदन कर साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार महाकुम्भ में प्रतिभाग पूरी तरह निःशुल्क है।
——

More Stories
कानपुर नगर 16 नवंब 26*शहर में नहीं थम रहा ठगी का प्रहार, पुलिस की सख़्त कार्यवाही के बाद भी कोई न कोई ले लेता है नए ठग का अवतार*
नई दिल्ली 16 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ16 नवम्बर 26*यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल! 16 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM बदले