March 28, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 18 मार्च* यूपी आज तक न्यूज़ से कौशांबी की खास खबरें।

कौशांबी 18 मार्च* यूपी आज तक न्यूज़ से कौशांबी की खास खबरें।

कौशांबी 18 मार्च* यूपी आज तक न्यूज़ से कौशांबी की खास खबरें।

[18/03, 7:31 pm] +91 99191 96696: *जनहित की अनदेखी हुई तो पार्टी कार्यकर्ता करेंगे आंदोलन…अजय सोनी*

*बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर सकिपा का फूटा गुस्सा, घेरा पावर हाउस, तहसील घेराव कर डी एम को सौंपा ज्ञापन*

*कौशाम्बी।* विगत दो दिन से ठप्प विद्युत आपूर्ति से आक्रोशित समर्थ किसान पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और नारेबाजी की। मौके पर मौजूद रहे पुलिस और सरकारी महकमे के लोग प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे लेकिन घाटमपुर पावर हाउस में घंटो हंगामा चालू रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों न फोन पर जिलाधिकारी कौशांबी से वार्ता भी करवाई लेकिन प्रदर्शनकारी नही माने और जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं बल्कि किसान नेता अजय सोनी की अगुवाई में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता सिराथू धाता मार्ग को जाम करने की कोशिश भी की लेकिन अधिकारियों के मान मनौव्वल के बाद मान गए।

नारेबाजी के दौरान जैसे ही सकिपा कार्यकर्ताओं को पता चला कि सिराथू तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन चल रहा है, तमाम प्रदर्शनकारी सिराथू तहसील का भी घेराव करने का निर्माण किए और दर्जनों की तादात में सिराथू तहसील दिवस पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे मौके पर मौजूद रहे पुलिस विभाग के अधिकारियों और प्रशासन के लोगों में अफरातफरी मच गई। तत्काल जिलाधिकारी कौशांबी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और विद्युत आपूर्ति बहाल करवाने की बात कही। इसी के साथ किसान नेता अजय सोनी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में घाटमपुर पावर हाउस समेत समूचे जनपद के तमाम पॉवर हाउसों से ठप्प विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की। साथ ही पेयजल की समस्या के समाधान के लिए गांवों में टैंकर से जलापूर्ति करवाने की भी मांग की जिसपर जिलाधिकारी कौशांबी द्वारा तत्काल उदहिन बुजुर्ग, घाटमपुर, कलुआपुर, पड़री आदि गांवों में टैंकर से जलापूर्ति कराने का आदेश नगर पंचायत सिराथू के अधिशाषी अधिकारी को दिया गया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने कहा कि जनहित की अनदेखी की गई तो सड़क पर उतरकर पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। आगे कहा कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल न हुई तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, चंद्रहास मिश्रा, आदित्य तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, राजेंद्र प्रसाद निर्मल, मिथुन कुमार, शिव सिंह पटेल, मुन्ना पटेल, विजय सोनकर, डॉक्टर अरविंद मौर्य, शिवबाबू मौर्य, देवराज लोधी, मुन्ना विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

[18/03, 7:39 pm] +91 81156 50600: _*चरमराई विद्युत व्यस्था सुधारने में जुटे अधिकारी,28 घंटे बाद ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हुई सप्लाई*_

_*अझुवा कौशाम्बी* विद्युत विभाग केकर्मचारियों(स्थायी,संविदा,आउट सोर्सिंग) के हड़ताल के कारण विद्युत सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है कस्बों में तो किसी तरह लोग जनरेटर आदि की व्यवस्था कर अपनी विद्युत की दैनिक जरूरतें पूरी कर लेते हैं किंतु ग्रामीण क्षेत्र के लोग विद्युत सप्लाई बाधित होने से अथाह परेशान हो जाते हैं।_
_अझुवा क्षेत्र के कानेमई,टाण्डा,भैरायें,नांदेमई, कनवार सहित कई गांव में पिछले 28 घंटे से विद्युत सप्लाई बाधित रही है आज करीब 4 बजे सिराथू तहसीलदार संतोष कुमार अझुवा के मोबाइल टावरों में कार्यरत मैकेनिकों अनिल कुमार,सुनील कुमार के सहयोग से बनपुरवा, अझुवा का पावरहाउस पहुंचकर विद्युत आपूर्ति चालू कराई है नगर पंचायत अझुवा में भी आज सुबह 8 बजे से सप्लाई बंद हो गयी थी जिसे तहसीलदार संतोष कुमार ने सप्लाई चालू कराया है,विद्युत सप्लाई पाकर ग्रामीण एवम नगरीय क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।_

[18/03, 8:14 pm] +91 96706 43576: *योगी सरकार को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे प्रधान और सचिव*

*क्या प्रधान के चहेते ही होंगे जल जीवन के कर्मचारी*

*भ्रष्टाचारी सचिव और प्रधान पर लगा पैसा लेकर सूची में नाम डालने का आरोप*

*कौशाम्बी।* विकास खण्ड मंझनपुर के सुर्खियों में अक्सर आने वाले ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर में प्रधान और सचिव पर पैसे लेकर अपने चहेतों का नाम जल जीवन मिशन की सूची में मनमानी तरीके से डालने का आरोप लगा है। जिसमें प्रधान और सचिव की भूमिका संदिग्ध में है। योगी सरकार की छवि को धूमिल करने में कोई कसर प्रधान और सचिव के द्वारा नहीं छोड़ा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर में प्रधान और सचिव ने मिलकर सिर्फ कागजों में कार्यों को दिखाकर ग्राम पंचायत को पूरी तरह से खोखला कर दिया है जो अक्सर सुर्खियों में आते रहते हैं। कई बार सदस्यों और ग्रामीणों ने लिखित शिकायती पत्र देकर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे भ्रष्टाचारियों का हौसला और भी बुलंद होने लगा है।

यदि इन सभी प्रकरण में सचिव से कोई वार्ता की जाती है और सार्वजनिक बातें पूंछी जाती है तो उनके द्वारा यह धमकी देकर बात को टाल दिया है कि पत्रकारों को यह अधिकार नहीं है कि वह मुझसे कुछ पूंछताछ करें , वे जाकर डीएम से परमिशन लें तभी मेरे पास आ सकते हैं। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों से ऐसी अभद्रता करना सचिव की तानाशाही को उजागर करता है।

इसी तरह अभी 5 मार्च को ग्राम पंचायत के खाते से प्रधान और सचिव ने मिलीभगत करके लाखों रुपए का गबन कर लिया है , कभी हैंडपम्प के नाम तो कभी इंटरलॉकिंग तो कभी नाला ने नाम जबकि जमीनी हकीकत में कोई ऐसा कार्य किया ही नहीं गया।अधिकारियों की आंखों में धूल झोककर सिर्फ कागजों में ग्राम पंचायत का विकास करके सचिव और प्रधान मालामाल हो गए हैं।

फिलहाल ग्रामीणों और सदस्यों ने आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए विशेष टीम गठित करके जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले भ्रष्टाचारी और तानाशाह सचिव और प्रधान के ऊपर कड़ी से कड़ी विधिक कार्यवाही करने की मांग की है अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारी मामले को संज्ञान में लेते हैं या फिर सांठ गांठ करते हैं यह बहुत बड़ा सवाल है।

[18/03, 8:59 pm] +91 99191 96696: *शादी का झांसा देकर किशोरी से करता रहा बलात्कार*

*युवक ने शादी करने से किया इन्कार*

*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के घर एक वर्ष से कोखराज थाना क्षेत्र का युवक जो रिश्तेदार है आता जाता रहा किशोरी से शादी का झांसा देकर एक वर्ष से बलात्कार करता रहा किशोरी के पेट में 5 माह का गर्भ रूक जाने से युवक शादी करने से इन्कार करने लगा किशोरी के परिजनों को जानकारी हुई तो परिजनों ने किशोरी के संग जाकर युवक के विरुद्ध थाना चरवा में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया ! खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है!

[18/03, 9:00 pm] +91 99191 96696: *हड़ताल के चलते चार विद्युत अवर अभियंता के साथ कई कर्मचारियों पर डीएम ने की कार्यवाही*

*कौशाम्बी।* विद्युत कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल की प्रमुख भूमिका से जुड़े एवं प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग न करने वाले विद्युत विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के बारे में जिलाधिकारी द्वारा जाॅंच करायी गयी, तत्क्रम में ऐसे विभागीय अधिकारी जिनके द्वारा विद्युत कार्य बहिष्कार/हड़ताल करके अनिवार्य सेवाओं को बाधित करने तथा इन सेवाओं की बहाली में किसी भी प्रकार का सहयोग न करके अप्रत्यक्षतः असहयोग किया गया, जिन्हें निलम्बित कर इनके विरूद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्यवाही करने के लिए सक्षम अधिकारी को जिला अधिकारी द्वारा पत्र प्रेषित किया जा चुका है,

इन विभागीय अधिकारियों के नाम निम्नवत् हैंः-श्री विनम्र पटेल, अवर अभियन्ता, विद्युत मंझनपुर-श्री राजाराम, अवर अभियन्ता, विद्युत सिराथू श्री राजेश कुमार, अवर अभियन्ता, विद्युत सिराथू-श्री कपिल तिवारी, अवर अभियन्ता, विद्युत चायल के साथ-साथ विद्युत कार्य बहिष्कार करके अनिवार्य सेवा को बाधित करने वाले लाइनमैन एवं आॅपरेटर्स जिनकी तहसीलवार संख्या कुल-41 बतायी गयी है, के विरूद्ध उ0प्र0 अनिवार्य सेवा रख-रखाव अधिनियम-1966 तथा भारतीय दण्ड विधान की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने सहित निविदा कर्मियों को सेवा से विलग करने एवं भविष्य में उन्हें किसी भी कार्यदायी संस्था के माध्यम से कार्य पर पुनः नियोजित नही किये जाने की कार्यवाही सम्पादित करने के लिए अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत जनपद कौशाम्बी को निर्देशित किया गया है।

[18/03, 9:01 pm] +91 99191 96696: *बिग ब्रेकिंग कौशांबी*

उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में एसटीएफ की रेड. अतीक के गुर्गे शकील के ईंट भट्ठे पर छापेमारी जारी, जिला पुलिस भी साथ मौजूद. शूटर्स के छिपे होने की सूचना पर ताबड़तोड़ छापेमारी
[18/03, 9:02 pm] +91 99191 96696: कौशांबी : हड़ताल में शामिल 41 संविदाकर्मियों को बर्खास्त करने के निर्देश। 4 अवर अभियंता के खिलाफ भी कार्यवाही के निर्देश। अधीक्षक अभियंता विधुत को कार्यवाही के निर्देश। डीएम सुजीत कुमार ने दिया जानकारी। दो दिनो से बिजली कर्मियों की चल रही हड़ताल। तीनो तहसील के ग्रामीण इलाकों में नही मिल रही लाइट।
[18/03, 9:31 pm] Anil: *वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बाबूलाल निवासी ग्राम नसरुल्लापुर थाना पश्चिम शरीरा।को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[18/03, 9:31 pm] Anil: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्नथानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 127 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 01 वाहन से 500 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया

[18/03, 9:47 pm] +91 96706 43576: *गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल पासी पुत्र राधे पासी निवासी कोरों थाना मंझनपुर को मंदिर मोड पुनवार चौराह के पास से 280 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[18/03, 9:47 pm] +91 96706 43576: *अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग/गस्त के दौरान अभियुक्त राजेश कुमार निषाद पुत्र छेद्दु लाल निवासी नया नगर पुराना बस अड्डा कस्बा व थाना मंझनपुर को नया नगर कब्रिस्तान के पास से एक अदजद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[18/03, 9:54 pm] +91 96210 13918: *राला पावरहाउस व ककोढा पावरहाउस हाउस में आज सप्लाई बाधित रही क्षेत्र में कायम रहा अंधेरा*

*मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह आज बिजली बहाल करने में नहीं रहे सफल क्योकि ककोढा पावरहाउस से नहीं दी गयी सप्लाई*

*जनपद कौशांबी* के सिराथू तहसील के आज ककोढा पावर हाउस जो राला पावरहाउस का हेड है यहाँ से सप्लाई बाधित हो गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ कल भी सप्लाई नहीं दी गयी मजिस्ट्रेट ने थोड़ा बहुत सप्लाई दिया था लेकिन राला पावरहाउस में ज्ञानेंद्र सिंह मजिस्ट्रेट के अथक प्रयास से बिजली जनता को दी गयी लेकिन आज वह अपने प्रयासों में सफल नहीं हो पाये वही हडताली सफल होता देख आज सूत्रों की जानकारी के मुताबिक वह भी कल के जनता के बिजली प्राप्त हो जाने के खीज से कुछ कमी बताकर सप्लाई राला पावरहाउस नहीं भेजी गई जिससे पूरे क्षेत्र में कायम रहा अंधेरा जनता बिजली के लिए छटपटाती दिखी, पावरहाउस में मौजूद मजिस्ट्रेट से बात करने पर उन्होंने जताई असमर्थता व सुबह बिजली दुरुस्त कर बिजली बहाल की बात कही |

[18/03, 10:08 pm] +91 99191 96696: *हड़तालियों को लेकर सरकार सख्त,शाम 6 बजे ड्यूटी पर न लौटने वाले कर्मियों पर गिरेगी गाज*
*👉1332 विद्युत संविदाकर्मी बर्खास्त,कईयों पर एस्मा के तहत कार्यवाही करने की तैयारी।*
*👉ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी ये जानकारी।*

लखनऊ-:
=======
👉UP में बिजली हड़ताल की स्थित से CM योगी को अवगत कराया गया।
👉हाई कोर्ट ने सरकार को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
👉बिजली विभाग के 22 लोगो के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
👉ऐसे लोगो को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए है।
👉कुछ बिजलीकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
👉एस्मा के तहत कार्रवाई के साथ 6 लोगो को निलंबित कर उन्हें लखनऊ से बाहर सम्बद्ध करने के निर्देश दिए गए है।
👉1332 बिजली संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
👉जरूरत पड़ने पर हजारों संविदाकर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा।
👉संविदाकर्मियों को 4 घंटे की शाम 6 बजे तक मोहलत दी जाती है।
👉शाम 6 बजे तक ड्यूटी पर न लौटने वाले सभी संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
👉बर्खास्त संविदाकर्मियों की जगह पर प्रौद्योगिकी संस्थानों से जुड़े छात्रों की होगी नियुक्ति।
👉पहले छात्रों को ट्रेनिंग और फिर की जाएगी उनकी संविदाकर्मी के रूप में तैनाती।
👉सभी DM-SP, कमिश्नर को धन्यवाद देता हूँ।
👉UP की जनता को नही होनी चाहिए कोई तकलीफ़।
👉मैंने एक MD पर भी नाराजगी जताई, फिर पता चला कि पूरी रात MD भी जगकर कर रहे थे काम।
👉कंट्रोल रूम की स्थापना कर लगातार उनका निरीक्षण किया जा रहा है।
👉बिजलीकर्मियों की हड़ताल पूरी असफल रही है।
👉पहले उन्हें समझाना हमारा दायित्व है, नही मानेंगे तो कार्रवाई होगी।

About The Author